फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cal HC extends by a day filing of Bengal panchayat nominations for candidates allegedly prevented earlier

बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन करने की अवधि एक दिन और बढ़ी; CM ममता बोलीं- छिटपुट घटनाओं को मुद्दा बना रहा विपक्ष

Fri, 16 Jun 2023 04:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो रही है और उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि वे 'एक या दो छिटपुट' घटनाओं को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cal HC extends by a day filing of Bengal panchayat nominations for candidates allegedly prevented earlier
Calcutta high court - फोटो : Social Media

विस्तार

उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में जिन संभावित उम्मीदवारों को कथित तौर पर नामांकन दाखिल करने से रोका गया था, उन्हें शुक्रवार शाम चार बजे तक पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी जाए। अदालत ने इन उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त होने के एक दिन बाद तक के लिए बढ़ा दी। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
भाजपा की बशीरहाट जिला समिति के अध्यक्ष याचिकाकर्ता ने न्यायमूर्ति सिन्हा की अदालत के समक्ष आरोप लगाया था कि भगवा पार्टी के उम्मीदवारों को आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपने नामांकन दाखिल करने में प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया गया था कि उच्च न्यायालय के विशिष्ट आदेशों के बावजूद पीड़ित व्यक्ति नामांकन दाखिल नहीं कर पाए, क्योंकि उन्हें रास्ते में रोक दिया गया था और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वालों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। उन्होंने अदालत के समक्ष जिले के संदेशखली प्रथम और द्वितीय, मिनाखा, न्याजात और हरोआ ब्लॉकों के इन संभावित उम्मीदवारों को शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे विपक्षी दल: बनर्जी
इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो रही है और उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि वे 'एक या दो छिटपुट' घटनाओं को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी का यह बयान राज्यपाल सीवी आनंद बोस की उस टिप्पणी के कुछ देर बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भंगोर में राजनीतिक हिंसा समाप्त होनी चाहिए, जहां एक दिन पहले दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा  कि वह पहले ही बनर्जी के साथ स्थिति पर चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'बंगाल के अलावा कोई और राज्य नहीं है जहां पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया इतनी शांतिपूर्ण है। विपक्षी दल माकपा, कांग्रेस, भाजपा और आईएसएफ नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक या दो घटनाओं के लिए हमें दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन

'भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी के समर्थन की उम्मीद न करे कांग्रेस'
भाजपा और माकपा के साथ गठबंधन करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने यह भी कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पर उनका समर्थन करेगी। इससे पहले भंगोर में स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्यपाल ने कहा था कि बंगाल के कुछ हिस्सों में कुछ अवांछनीय घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा, मैंने उनके बारे में अपने निष्कर्ष निकाल लिए हैं। कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हमें इसे समाप्त करना होगा।

मजूमदार ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों की सुरक्षा स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed