{"_id":"57600f784f1c1b4a2511b675","slug":"cake-with-asaduddin-owaisi-pic-cut-on-mns-chief-raj-thackeray-s-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की तस्वीर वाले केक पर छुरी चलाकर राज ठाकरे ने मनाया जन्मदिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी की तस्वीर वाले केक पर छुरी चलाकर राज ठाकरे ने मनाया जन्मदिन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटा। ओवैसी की तस्वीर वाला केक पर चाकू चलाते एमएनएस प्रमुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ओवैसी की तस्वीर वाला केक एमएनएस कार्यकर्ता लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं की गुजारिश पर राज ठाकरे ने इस केक के एक कोने को चाकू से काटा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने केक खाया।

इस मौके पर राज ठाकरे ने कहा कि जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट डालेंगे। वहीं, एमएनएस कार्यकर्ताओं ने ओवैसी को शैतान और हैवान कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो हिंदुओं के खिलाफ बात करते हैं, महाराष्ट्र के टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके लिए राज साहब ने जो आदेश दिया है, हम उसका पालन करेंगे।
राज ठाकरे ने ओवैसी के भारत माता वाले बयान पर कहा था कि ‘महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा।’ बता दें कि ओवैसी ने कहा था कि चाहे उनके गले पर छुरी रख दी जाए, वह भारत माता की जय नहीं कहेंगे। इस बयान को लेकर वह विवादों से घिर गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया के सामने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे।