फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boycott Chinese Apps Zoom: CAIT apex body of traders in India announced that it will not use Zoom says will adopt JioMeet application

सीएआईटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम का किया बायकॉट, कहा- जियोमीट प्रयोग करेंगे

Tue, 07 Jul 2020 07:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jul 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Boycott Chinese Apps Zoom: CAIT apex body of traders in India announced that it will not use Zoom says will adopt JioMeet application
चीनी सामान का बहिष्कार करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने घोषणा की है कि वह जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्लीकेशन का प्रयोग नहीं करेंगे। सीएआईटी भारत के सात करोड़ ट्रेडर्स की संस्था है। उसने यह कदम देश में चीन के प्रति जारी गुस्से की वजह से लिया है। संस्था का कहना है कि वह जूम की बजाय जियोमीट एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन


सीएआईटी ने देशभर के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों से संचार प्लेटफॉर्म के तौर पर जूम का आगे किसी भी तरह से उपयोग नहीं करने को कहा है। देशभर के व्यापारियों के कई सुझावों और सीएआईटी की शोध टीम के गहन अध्ययन के बाद यह कदम उठाया गया है। इसमें सुझाव दिया गया था कि जूम का संचार प्लेटफॉर्म के तौर पर उपयोग करना देशहित के खिलाफ हो सकता है।
विज्ञापन

 

सीएआईटी के राष्टीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘हमारा फैसला एक गूढ़ विवेचन करता है। इसपर देश के अन्य सभी लोग ध्यान दें कि जूम का स्वामित्व एरिक चुआन के पास है। उन्होंने चीन में अधिकारियों के दबाव की बात को स्वीकार किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल ने चीन को लेकर पीएम से पूछे तीन सवाल, कहा- यथास्थिति बनाए रखने का दबाव क्यों नही डाला

 
उन्होंने कहा, ‘हमारी जूम या चुआन के साथ व्यक्तिगत रूप से कोई कटुता नहीं है, लेकिन जूम की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त धर्मनिरपेक्ष सामग्री उपलब्ध है।’ अब तक सीएआईटी सदस्य भारतीय विकल्प के अभाव में जूम का उपयोग करने के लिए मजबूर थे। सीएआईटी ने जूम का 25 मार्च, 2020 से यानी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से, अधिक उपयोग करना शुरू किया था।
 
खंडेलवाल ने वीडियो संदेश में कहा, 'चीनी चीजों के बहिष्कार के अभियान में आज सीएआईटी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए संचार प्लेटफॉर्म जूम को अब उपयोग में न लाने का निर्णय किया है। देशभर के व्यापारी संगठन जूम का काफी प्रयोग कर रहे थे, वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए, बैठक के लिए लेकिन अब जूम के स्थान पर हमने भरत में बनी जियोमीट को अपनाने का निश्चय किया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed