फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAG Report says Railway operating ratio in 2017-18 was 98.44%, worst in 10 yrs

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया : 100 रुपये कमाने को 98 रुपये खर्च कर रहा रेलवे 

Mon, 02 Dec 2019 10:44 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
CAG Report says Railway operating ratio in 2017-18 was 98.44%, worst in 10 yrs
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कैग की रिपोर्ट देखकर आपको रेलवे की खस्ता माली हालत का अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा। संसद में सोमवार को पेश की गई कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रेलवे 10 वर्ष के अपने सबसे बुरे समय से गुजर रही है। 

विज्ञापन


हालत यह है कि 100 रुपये की कमाई करने के लिए उसे 98.44 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कैग रिपोर्ट में रेलवे के परिचालन अनुपात की वास्तविक स्थिति दिखाई है। 2015—16 में परिचालन अनुपात 90.49 फीसदी था, 2016—17 में बढ़कर यह 96.5 प्रतिशत हो गया। मगर 2017—18 में यह 10 साल के उच्च स्तर पर 98.44 रुपये पहुंच गया। 

विज्ञापन

साल दर साल बढ़ता परिचालन अनुपात 

वर्ष अनुपात
2008-09 90.48
2009-10  95.28 
2010-11  94.59
2011-12  94.85
2012-13  90.19
2013-14  93.60
2014-15  91.25
2015-16  90.49
2016-17  96.50
2017-18  98.44


कैग ने सिफारिश की है कि रेलवे को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए उपाय करने चाहिए ताकि बजटीय संसाधनों पर निर्भरता कम की जा सके। 

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017—18 में भारतीय रेल का कुल खर्च 2 लाख 68 हजार 759.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख 79 हजार 249.50 करोड़ रुपये हो गया। इसमें पूंजीगत व्यय 5.82 प्रतिशत घटा है जबकि राजस्व खर्च में 10.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कर्मचारी लागत, पेंशन भुगतानों और रेल डिब्बे के किराए मद में खर्च कुल व्यय का 71 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माल भाड़े से ज्यादा कमाई 

कैग रिपोर्ट के अनुसार रेल का सबसे बड़ा संसाधन माल भाड़ा है। इसके बाद यात्रियों से होने वाली कमाई आती है। अतिरिक्त बजटीय संसाधन और डीजल उपकर की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो गई जबकि माल भाड़ा, यात्री आय, जीबीएस और अन्य हिस्सेदारी घट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed