{"_id":"5ef960828ebc3e42f10024c1","slug":"cabinet-extension-in-madhya-pradesh-shivraj-singh-chouhan-meets-with-pm-narendra-modi-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
Mon, 29 Jun 2020 02:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसे लेकर रविवार देर रात दो बजे तक गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की बैठक चली। सीएम शिवराज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
The formation of Madhya Pradesh Cabinet will be completed by June 30: Sources https://t.co/P6xm3Hlg0S
— ANI (@ANI) June 29, 2020विज्ञापन
तीन घंटे तक चली इस बैठक में पहले सीएम शिवराज सिंह ने अमित शाह से व्यक्तिगत मुलाकात की। इसके बाद सुहास भगत और वीडी शर्मा को भी बुलाया गया। बैठक में मंत्रिमंडल के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
सिंधिया से की मुलाकात
अमित शाह से मिलने के बाद सोमवार को सीएम शिवराज चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना राहत कार्यों के लिए अपनी और से मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख का रुपये चेक सौंपा।
इसके पहले तीनो नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से भी मुलाकात की थी। सीएम शिवराज दिल्ली में पीएम मोदी के अलावा कई भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
सिंधिया गुट से नौ और नेता बन सकते हैं मंत्री
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नौ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है।
वहीं, भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है।