फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAB protest update: agitation in Lucknow, Delhi, Mumbai, one killed

CAA Protest: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक उपद्रव, लखनऊ-मंगलूरू में हिंसा, तीन की मौत

Fri, 20 Dec 2019 06:35 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 20 Dec 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
CAB protest update: agitation in Lucknow, Delhi, Mumbai, one killed
नागरिकता कानून का विरोध, लखनऊ में हिंसा - फोटो : PTI

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को ऐहतिहातन बंद भी किया गया, हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया। कुछ घंटे के लिए दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोकी गई। 

विज्ञापन


इस दौरान यूपी में जमकर हिंसा हुई। संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी जबकि लखनऊ में पुलिस चौकी फूंकी गई और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किया गया। उधर, गुजरात में भी उग्र प्रदर्शन हुआ, अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। लेफ्ट पार्टियों की ओर से शहीद दिवस पर ये विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया था। देश के करीब 10 राज्यों में इस कानून के विरोध में छात्र, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और फिल्म अभिनेता सड़क पर उतरे। क्या क्या हुआ दिनभर जानिए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश  

  • विरोध प्रदर्शन के दौरान कई शहरों में हिंसा देखने को मिली। सबसे ज्यादा हिंसा हुई भाजपा शासित प्रदेश उत्तर प्रदेश में। यहां प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी और दर्जनों वाहनों को फूंक दिया। मीडिया की चार ओबी वैन को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान गोलीबारी में एक की मौत हो गई। गोली किसने चलाई ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। लखनऊ के हुसैनाबाद में बवाल के दौरान मोहम्मद वकील नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। युवक ने ट्रामा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि वकील के पेट में गोली लगी थी। मौत की खबर पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से फायरिंग नहीं हुई है। मुझे नहीं पता की मौत कैसे हुई है। मुझे नहीं लगता कि इस मौत का प्रदर्शन से कोई संबंध है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मैंने इस मामले (हिंसा) पर बैठक बुलाई है। विरोध प्रदर्शन के नाम पर आप हिंसा नहीं कर सकते। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जो दोषी होंगे उनकी संपत्ति जब्त करके नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
  • लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान परिवर्तन चौक के आसपास के इलाके में 20 मोटरसाइकिलें, 10 कारें, तीन बसें और चार मीडिया की ओबी वैन में आग लगा दी गई।
  • लखनऊ के हजरतगंज में हिंसक प्रदर्शन के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, लखनऊ के एसएसपी ने बताया, हुसैनाबाद में स्थिति अब नियंत्रण में है। भीड़ हिंसक हो गई थी, लेकिन पुलिस बल ने अपना धैर्य नहीं खोया। भीड़ को जबरदस्ती भगाया गया ताकि जान-माल का नुकसान न हो। 40-50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • लखनऊ के परिवर्तन चौक पर कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व कई अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी। इसी तरह कलेक्ट्रेट व कैसरबाग क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। 
  • लखनऊ के सीतापुर रोड पर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के छोटा इमामबाड़ा के सतखंडा के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी फूंक दी। कई गाड़ियों में आग भी लगाई। रामगंज चौराहे पर पुलिस पर पथराव किया गया है। मस्जिद की छत से पथराव किया गया। 
  • उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। अमरोहा में धारा 144 के अंतर्गत शहर में डीएम और एसपी ने फ्लैग मार्च किया। 
  • गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद। 

CAB protest update: agitation in Lucknow, Delhi, Mumbai, one killed
नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : PTI

दिल्ली-एनसीआर 

  • दिल्ली में गुरुग्राम रोड यानि NH-8 पर ट्रैफिक जाम की वजह से 16 उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो ने 19 उड़ानों को रद्द कर दिया, क्योंकि चालक दल के सदस्य ट्रैफिक जाम और अन्य कारणों से जाम में फंसे थे।
  • प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में राजीव चौक समेत 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। राजीव चौक, जनपथ, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस वसंत विहार और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे। हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया। 
  • दिल्ली में हुए प्रदर्शन के चलते दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की गाड़ियों की चेकिंग हुई जिसके चलते इस रूट पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
  • इस बीच प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा- मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 लागू की गई है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है, जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। 

गुजरात

  • गुजरात में अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी हुए घायल। 
  • गुजरात के अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विभिन्न वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव भी किया। 
  • अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने शाह आलम इलाके में हिंसा पर कहा कि हमने 32 लोगों को हिरासत में लिया है। हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान की जा रही है। इस घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

पश्चिम बंगाल

  • कोलकाता में रैली में विभिन्न क्षेंत्रों की नामचीन हस्तियों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैनर और तिरंगा थामे विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र रैली में शामिल होने के लिए शहर के मध्य में स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन, अभिनेताओं कौशिक सेन और रिद्धी सेन ने भी विरोध मार्च में हिस्सा लिया और नागरिकता (संशोधन) कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ नारेबाजी की। अपर्णा सेन ने कहा कि हम एकजुट हैं। भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने और बहुलवाद को तोड़ने की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होगी। हम खामोश नहीं रह सकते। 
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा, आजादी के 73 साल बाद अचानक हमें यह साबित करना होगा कि हम भारतीय नागरिक हैं। उस समय भाजपा कहां थी, अब भाजपा देश को विभाजित कर रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा- अपना विरोध नहीं रोकें क्योंकि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे निष्पक्ष संगठन कमेटी का गठन कर देखे कि कितने लोग इसके पक्ष में हैं और कितने लोग इसके खिलाफ। 

असम 

  • असम में चल रहे प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट ने सरकार को शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में खबर आई कि यहां शुक्रवार सुबह 9 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

कर्नाटक 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। साथ समूचे कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है। 
  • राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, मैं अल्पसंख्यक मुसलमान भाइयों से अनुरोध करता हूं कि इस कानून का आपके ऊपर कोई कुप्रभाव नहीं होगा, आपके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। कृपया सहयोग करें, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। 
  • कर्नाटक: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मंगलूरू में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत। 
  • कर्नाटक में बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के छात्रों ने नागरिकता कानून का विरोध करते हुए कैंपस में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। 

 

CAB protest update: agitation in Lucknow, Delhi, Mumbai, one killed
नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश

  • हैदराबाद दक्षिणी के डीसीपी अविनाश मोहंती ने कहा कि शहर में किसी भी संगठन को पूरे दक्षिण क्षेत्र में किसी भी रैली, जुलूस या खुले विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। 
  • बंगलूरू के टाउनहॉल में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दिल्ली में स्वराज अभियान प्रमुख योगेंद्र यादव को मार्च करने के दौरान लाल किले के निकट हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, लेफ्ट नेता डी राजा और सीताराम येचुरी को भी हिरासत में लिया गया।
  • कर्नाटक के कलबुर्गी में वामपंथी और मुस्लिम संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

तमिलनाडु 

  • लाल किले पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के चलते सुबह से ही धारा 144 लगा दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जुटे। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
  • चेन्नई पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाली रैली के लिए दी गई अनुमति को रद्द कर दिया।
  • चेन्नई में अभिनेता b मक्कल नीधि मैयम प्रमुख कमल हासन ने गुहा और स्वराज अभियान के प्रमुख योगेन्द्र यादव को हिरासत में लिए जाने की कटु आलोचना की।
  • द्रमुक नेता स्टालिन ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा और स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
  • दिल्ली में वरिष्ठ वाम नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन तक मार्च निकाला। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान राज भवन में नहीं थे।
     

पंजाब

  • चंडीगढ़ में कई मुस्लिम संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी तैनात रहा।

महाराष्ट्र 

  • मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी बड़ी रैली हुई। बड़ी संख्या में लोग इस रैली में पहुंचे। मुंबई में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पुणे और नागपुर में किए गए।
  • अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी जैसी नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और अन्य पार्टियां शामिल हुईं, हालांकि आयोजन स्थल पर शिवसेना कार्यकर्ता नहीं दिखे।
  • रैली में कई बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल हुए। अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि किसी मुद्दे पर विरोध की आवाज उठाना आपका लोकतांत्रिक हक है। लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं। मेरा मानना है कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें एक तरह का भेदभाव नजर आ रहा है। इसके अलावा पुणे और नागपुर में कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ।  

बिहार

  • नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ। माकपा कार्यकर्ताओं ने पटना, दरभंगा और खगड़िया में ट्रेनें रोकीं। जहांनाबाद में नेशनल हाईवे 10 और एनएच 83 को जाम कर दिया। पप्पू यादव ने हाथों में हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन किया। 
  • पटना में रेल रोकी गई। आरपीएफ ने पटना जंक्शन समेत राज्य के सभी स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। प्रदर्शनकारियों ने एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। लेफ्ट के इस बंद को कांग्रेस, रालोसपा और अन्य दलों ने समर्थन दिया था। 
मध्य प्रदेश 
  • मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, 44 जिलों में धारा 144 लगाई गई। इस कानून के तहत एक जगह पर चार से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed