फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cab driver beaten, forced to chant Jai Shri Ram in Thane

ठाणे में कैब ड्राइवर से मारपीट, आरोपियों ने 'जय श्रीराम' बोलने को कहा

Fri, 28 Jun 2019 08:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 28 Jun 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
Cab driver beaten, forced to chant Jai Shri Ram in Thane
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कैब ड्राइवर से कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने उसे पीटने के बाद जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने तफ्तीश के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनके उपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लूटपाट के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित फैजल निजी कंपनी के लिए कैब चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात कुछ यात्रियों को लेकर ठाणे के दीवा कस्बे में गए थे। वहां से वापस आते समय उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। ये सभी नशे में थे।
विज्ञापन


फैजल के अनुसार विरोध करने पर इन लोगों ने कथित रूप से पिटाई की लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह मुस्लिम है तो उससे जय श्रीराम बोलने के लिए दबाव डाला।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed