फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA final draft likely to be ready by March 30, 2024: Union min Ajay Mishra

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा बोले: अगले साल मार्च तक तैयार कर लिए जाएंगे CAA के नियम; मतुआ समुदाय पर कही ये बात

Sun, 26 Nov 2023 10:26 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Nov 2023 10:26 PM IST
सार

West Bengal: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि अगले वर्ष मार्च तक नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) के क्रियान्वयन के लिए नियम तैयार कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी मतुआ समुदाय के लोगों को भारत से बाहर नहीं निकाल पाएगा।

विज्ञापन
CAA final draft likely to be ready by March 30, 2024: Union min Ajay Mishra
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि अगले वर्ष मार्च तक नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) के क्रियान्वयन के लिए नियम तैयार कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी मतुआ समुदाय के लोगों को भारत से बाहर नहीं निकाल पाएगा। वे रविवार को ठाकुरनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

मतुआ बहुल बोंगांव निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने कहा, "सीएए के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हम अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए कुछ जटिलताओं को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं। आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप पहले से ही भारत के नागरिक हैं। किसी की हिम्मत नहीं है जो आपके खिलाफ कार्रवाई कर सके।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मिश्रा की घोषणा को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मतुआ समुदाय ने संसद में पारित होने के चार साल बाद भी नागरिकता अधिनियम लागू न होने के मुद्दे पर हाल के दिनों में असंतोष जताया था। इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी कई बार खुद इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद भाजपा के खेमे ने थोड़ी राहत की सांस ली है। क्योंकि हिंदू शरणार्थी दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में काफी दबदबा रखते हैं। 
 

विज्ञापन

बंगाल भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री के दावे का समर्थन करते हुए कहा, सीएए का क्रियान्वयन एक बड़ा काम है। इसे सही समय पर लागू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री की घोषणा पर तंज कसते हुए टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, ''यह लोकसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक नौटंकी के अलावा और कुछ नहीं है। भाजपा बेनकाब हो गई है और मतुआओं को एहसास हो गया है कि उन्हें भाजपा के झूठे वादे से धोखा दिया गया है। इस बार उन्हें समुदाय का समर्थन नहीं मिलने वाला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed