नागरिकता कानून: कोलकाता से लेकर मुंबई-चेन्नई तक विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला
नागरिकता कानून को लेकर फिलहाल असम में शांति बनी हुई है। गुवाहाटी में जनजीवन पटरी पर लौट आया है। डिब्रूगढ़ में सुबह छह बजे से 14 घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। मेघालय की राजधानी शिलांग में कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील दी गई लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक अब भी लागू है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को रैली निकाली। पश्चिम बंगाल में बुधवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा। हिंसा की अब तक कोई नई खबर नहीं मिली है। जानिए अपडेट-
लाइव अपडेट
दिल्ली विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों ने नागरिकता बिल का विरोध करने वालों का विरोध किया और नारेबाजी की। जामिया विवाद पर इन्होंने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।
#WATCH Counter protest by some Delhi University students against #CitizenshipAmendmentAct protesters, today. Chants of 'Delhi Police Zindabad' raised. #Delhi pic.twitter.com/LPGanrEXPC
— ANI (@ANI) December 18, 2019
नागरिकता कानून और जामिया हिंसा के मुद्दे पर आज मक्कल नीधि मैयम के प्रमुख कमल हासन छात्रों से मिलने मद्रास विश्विद्यालय पहुंचे। छात्र एनआरसी, सीएए और जामिया हिंसा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कमल हासन ने कहा कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। जबतक मैं मर नहीं जाता, खुद को छात्र ही समझूंगा। मैं यहां छात्रों का समर्थन करने आया हूं। मैं इनके लिए लगातार आवाज उठाता रहूंगा और मैंने राजनीतिक पार्टी भी बना ली है तो इनकी आवाज उठाना मेरा कर्तव्य बनता है।
एनआरसी और नागरिकता कानून के विरोध में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने मुंबई के पास मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा में रैली निकाली। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर-बैनर लिए हुए थे जिसमें सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। इलाके में ज्यादातर दुकानें बंद थीं और सड़कों से ऑटो रिक्शा भी नदारद थे।
West Bengal Governor J Dhankhar: An elected government is fully bound by the law of the land. The CM took oath to act according to the Constitution, and this law (#CitizenshipAmendmentAct ) is part of the Constitution. https://t.co/XHhqJRccPY
— ANI (@ANI) December 18, 2019
Digvijaya Singh, Congress in Bhopal on #CitizenshipAmemdmentAct: All those people who believe in the Constitution of India will never allow the implementation of this black Act. pic.twitter.com/Hf8d0wTZ6w
— ANI (@ANI) December 18, 2019
सबके साथ सर्वनाश किया_ ममता
नवीन पटनायक बोले- हम नागरिकता कानून का समर्थन और एनआरसी का विरोध करेंगे
Odisha CM: #CitizenshipAmendmentAct has nothing to do with Indian citizens, it only deals with the foreigners. BJD MPs in Lok Sabha & Rajya Sabha had made it clear that we don't support NRC, I appeal to citizens to let peace prevail & not to indulge in rumour mongering.(file pic) pic.twitter.com/jMsNKy3ebm
— ANI (@ANI) December 18, 2019
ममता बनर्जी आज फिर नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर उतरीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज फिर नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर उतरीं।चेन्नई में 23 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ डीएमके की रैली
DMK President, MK Stalin in Chennai: We had a party meeting on the #CitizenshipAmendmentAct, brought by the central government. We passed a resolution for its revocation. We will hold a rally in Chennai against this Act on 23rd December. #TamilNadu pic.twitter.com/WT46OzwbzL
— ANI (@ANI) December 18, 2019