नागरिकता कानून: यूपी में हाईअलर्ट, कर्नाटक के मंत्री बोले- मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को ऐहतिहातन बंद भी किया गया, हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया। कुछ घंटे के लिए दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोकी गई। इस दौरान यूपी में जमकर हिंसा हुई। संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी। जबकि लखनऊ में पुलिस चौकी फूंकी गई और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किया गया। उधर, गुजरात में भी उग्र प्रदर्शन हुआ, अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। जानिए हर अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग: गृह मंत्री बोम्मई
बोम्मई ने मीडिया कर्मियों से कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शन में भाग लेने केरल से आए थे, उन्होंने ही मंगलूरू में एक पुलिस स्टेशन में आग लगाने की कोशिश की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस वजह से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
Karnataka Home Minister: Due to misinformation these protests are happening across the state. Some elements are misguiding. Some of the protesters were prepared to set ablaze Mangalore North police station it was then police shoot them. (19.12) https://t.co/g5nGzS8QyG
— ANI (@ANI) December 19, 2019
बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, लेकिन मंगलूरू में हिंसा की घटनाएं हुईं। मंत्री बोम्मई ने कहा कि केरल से आए कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह किया और हिंसा भड़काई। उन्होंने यह कहा कि राज्य सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
बता दें कि हिंसा की खबरों के बाद कर्नाटक सरकार ने मंगलूरू और दक्षिण कन्नड़ जिले में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। राज्य के गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में दो स्थानों पर ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित किए जाने की बात कही गई है।
आदेश में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्रदर्शनकारी तस्वीरों, वीडियो और लिखित संदेश के माध्यम से अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में गुरुवार सुबह छह बजे से तीन दिन के लिए धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया था।
अहमदाबाद में हुई हिंसा में 19 पुलिस कर्मी घायल, 32 हिरासत में
Ashish Bhatia, Police Commissioner, Ahmedabad on violence in Shah Alam area of the city: We have detained around 32 people, we are registering FIR. We are identifying others based on CCTV footage. 19 police personnel were injured in the incident. #CitizenshipAmendmentAct https://t.co/aioqj7vNbB pic.twitter.com/gQHVVh49Rs
— ANI (@ANI) December 19, 2019
मंगलूरू में कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ी, परीक्षाएं रद्द
मंगलूरू शहर के पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष ने बताया कि कर्फ्यू को 22 दिसंबर की मध्यरात्रि तक के लिए पूरे शहर में लगाया जा रहा है।Mangaluru City Police Commissioner, PS Harsha: Curfew being extended to entire Mangaluru city commissionerate, till 22nd December midnight.
— ANI (@ANI) December 19, 2019
उधर, मंगलूरू में कर्फ्यू की वजह से स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी और बंद होने की घोषणा के बाद बेलगावी में स्थित विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) में भी 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी जल्द ही घोषित की जाएगी।
Visvesvaraya Technological University (VTU), Belagavi: In view of the announcement of curfew & declaration of holiday for schools&colleges in Mangaluru, VTU Examinations scheduled on December 20 are postponed. The revised time table will be announced shortly. #Karnataka
— ANI (@ANI) December 19, 2019
बंगलूरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने बताया कि शुक्रवार तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी। अभी तक 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आठ मामले दर्ज किए गए हैं। विधायक रिजवान अरशद और रामचंद्र गुहा के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते दिल्ली व अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं के बाद यूपी और एनसीआर की सीमा से लगे जिला गाजियाबाद में हाई अलर्ट जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका के चलते जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।
Ghaziabad District Administration: Internet services to be suspended in the district from 10 pm today till 20 December, 10 pm. #CitizenshipAmendmentAct
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
Karnataka: Two people died in Mangaluru in the violence during protests against #CitizenshipAmendmentAct today.
— ANI (@ANI) December 19, 2019
मध्यप्रदेश के 44 जिलों में धारा 144 लागू
मध्यप्रदेश में विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर 44 जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है।
Madhya Pradesh: Section-144 of the CrPC (prohibits assembly of more than 4 people in an area) imposed in 44 districts of the state. #CitizenshipAmendmentAct
— ANI (@ANI) December 19, 2019
Uttar Pradesh Director General of Police (DGP), OP Singh in Lucknow: 55 people have been arrested in the city, we are scrutinizing CCTV footage. SSP Lucknow will take appropriate action, we will not spare anyone. #CitizenshipAmendmentAct https://t.co/3oG9pxpzNb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
Uttar Pradesh DGP, OP Singh on reports of a protester dying in Lucknow during protests against #CitizenshipAmendmentAct: Firing was not done from our side. I do not know how that death occurred, I do not think it has anything to do with this agitation & police action. pic.twitter.com/iNvm1nVOmQ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान की रैली में शामिल अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि किसी मुद्दे पर विरोध की आवाज उठाना आपका लोकतांत्रिक हक है। लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं। मेरा मानना है कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें एक तरह का भेदभाव नजर आ रहा है।
Actor Farhan Akhtar at August Kranti Maidan, Mumbai where protest against #CitizenshipAct is on: To raise your voice against something is democratic right, people are raising their voices & I'm of view that there seems to be a certain amount of discrimination in what is happening pic.twitter.com/97AYTnVaxO
— ANI (@ANI) December 19, 2019
गुजरात में अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी हुए घायल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। साथ समूचे कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है।