फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: यूपी में हाईअलर्ट, कर्नाटक के मंत्री बोले- मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग

Fri, 20 Dec 2019 04:02 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Dec 2019 04:02 AM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को ऐहतिहातन बंद भी किया गया, हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया। कुछ घंटे के लिए दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोकी गई। इस दौरान यूपी में जमकर हिंसा हुई। संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी। जबकि लखनऊ में पुलिस चौकी फूंकी गई और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले किया गया। उधर, गुजरात में भी उग्र प्रदर्शन हुआ, अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। जानिए हर अपडेट-  

विज्ञापन
CAA Protest Live Updates in Delhi Assam West Bengal UP bihar citizenship act
Protest Over citizenship amendment Act 2019 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:00 AM, 20-Dec-2019

मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग: गृह मंत्री बोम्मई

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलूरू में हुई हिंसा की घटनाओं के पीछे पड़ोसी राज्य केरल के लोग हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हिंसा में शामिल लोगों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोम्मई ने मीडिया कर्मियों से कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शन में भाग लेने केरल से आए थे, उन्होंने ही मंगलूरू में एक पुलिस स्टेशन में आग लगाने की कोशिश की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस वजह से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

 


बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, लेकिन मंगलूरू में हिंसा की घटनाएं हुईं। मंत्री बोम्मई ने कहा कि केरल से आए कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह किया और हिंसा भड़काई। उन्होंने यह कहा कि राज्य सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बता दें कि हिंसा की खबरों के बाद कर्नाटक सरकार ने मंगलूरू और दक्षिण कन्नड़ जिले में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। राज्य के गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में दो स्थानों पर ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित किए जाने की बात कही गई है।

आदेश में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्रदर्शनकारी तस्वीरों, वीडियो और लिखित संदेश के माध्यम से अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य में गुरुवार सुबह छह बजे से तीन दिन के लिए धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया था।
02:33 AM, 20-Dec-2019

अहमदाबाद में हुई हिंसा में 19 पुलिस कर्मी घायल, 32 हिरासत में

अहमदाबाद के शाह आलम क्षेत्र में हुई हिंसा को लेकर पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने बताया कि 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है, एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। घटना में 19 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन
12:31 AM, 20-Dec-2019

मंगलूरू में कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ी, परीक्षाएं रद्द

मंगलूरू शहर के पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष ने बताया कि कर्फ्यू को 22 दिसंबर की मध्यरात्रि तक के लिए पूरे शहर में लगाया जा रहा है।
 

उधर, मंगलूरू में कर्फ्यू की वजह से स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी और बंद होने की घोषणा के बाद बेलगावी में स्थित विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) में भी 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी जल्द ही घोषित की जाएगी।
 
बंगलूरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने बताया कि शुक्रवार तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी। अभी तक 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आठ मामले दर्ज किए गए हैं। विधायक रिजवान अरशद और रामचंद्र गुहा के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
 
10:12 PM, 19-Dec-2019
हाईअलर्ट पर यूपी, गाजियाबाद में अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते दिल्ली व अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं के बाद यूपी और एनसीआर की सीमा से लगे जिला गाजियाबाद में हाई अलर्ट जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका के चलते जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।
 
09:59 PM, 19-Dec-2019
कर्नाटक के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मंगलुरु में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में एक की मौत हो गई। गुरुवार को देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हुई है।
 
09:20 PM, 19-Dec-2019

मध्यप्रदेश के 44 जिलों में धारा 144 लागू


मध्यप्रदेश में विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर 44 जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:55 PM, 19-Dec-2019
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया, लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन के दौरान 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। एसएसपी लखनऊ उचित कार्रवाई करेंगे, हम किसी को नहीं बख्शेंगे।
 
08:41 PM, 19-Dec-2019
लखनऊ के हुसैनाबाद में बवाल के दौरान मोहम्मद वकील नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। युवक ने ट्रामा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि वकील के पेट में गोली लगी थी। मौत की खबर पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से फायरिंग नहीं हुई है। मुझे नहीं पता की मौत कैसे हुई है। मुझे नहीं लगता कि इस मौत का प्रदर्शन से कोई संबंध है। 
 

 
06:44 PM, 19-Dec-2019
फरहान अख्तर बोले, आवाज उठाना हमारा हक 

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान की रैली में शामिल अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि किसी मुद्दे पर विरोध की आवाज उठाना आपका लोकतांत्रिक हक है। लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं। मेरा मानना है कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें एक तरह का भेदभाव नजर आ रहा है।  
 
06:36 PM, 19-Dec-2019
गुजरात में हिंसा, मंगलूरू में कर्फ्यू  

गुजरात में अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी हुए घायल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। साथ समूचे कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed