{"_id":"625501160955996c3e31505d","slug":"bypolls-live-updates-west-bengal-bihar-chhattisgarh-maharashtra-voting-for-1-lok-sabha-seat-4-assembly-seats-underway-ballygunge-asansol-khairagarh-bochahan-kolhapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव 2022: शत्रुघ्न सिन्हा को कहो मुझे कॉल करें, मैं उन्हें बताऊंगी कि हमला हुआ या नहीं, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल बोलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव 2022: शत्रुघ्न सिन्हा को कहो मुझे कॉल करें, मैं उन्हें बताऊंगी कि हमला हुआ या नहीं, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल बोलीं
Tue, 12 Apr 2022 01:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:59 PM IST
सार
जिन चार विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल
- फोटो : ANI
विस्तार
चार राज्यों की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चार विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल का बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर शामिल है। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इस उपचुनाव में बंगाल से शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो भी मैदान में हैं। वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
बोचहां विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34.80 फीसदी मतदान
बिहार राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोचहां विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34.80 फीसदी मतदान हुआ।
बंगाल के आसनसोल में भड़की हिंसा
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल जहां मैदान में हैं वहीं टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा भी ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पॉल ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है।
विज्ञापन
बंगाल में इतना मतदान
आसनसोल लोकसभा सीट पर और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिले की आसनसोल लोकसभा सीट पर 63.03 प्रतिशत वोट पड़े हैं,जबकि बालीगंज सीट पर 41.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
हमले की पुष्टि के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को कहो मुझे कॉल करें: अग्निमित्र पॉल
वहीं जब टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अग्निमित्र पॉल की कार पर हमला हुआ या नहीं तो इसपर जवाब देते हुए पॉल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को कहो मुझे कॉल करने, मैं उन्हें बताऊंगी की हमला हुआ या नहीं।
#WATCH | West Bengal: Violence breaks out in Asansol where bypoll voting to Lok Sabha seat is underway. Agnimitra Paul, who is BJP candidate for the seat alleges, "TMC people attacked us, hurled stones at our convoy. Police doing nothing... " pic.twitter.com/pdQGZWF57h
— ANI (@ANI) April 12, 2022
सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं: बाबुल सुप्रीयो
बंगाल में चल रहे उपचुनाव में बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंट्रल फोर्स का रवैया सही नहीं है, मुझे साउथ पोर्ट स्कूल के बूथ में घूसने नहीं दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को मोबाइल बाहर जमा करके बूथ के अंदर जाने को कहा गया जिसके बाद इसका विरोध हुआ तो फिर इसे बंद किया गया।
सीएम बघेल को चुनाव के समय खैरागढ़ का नाम याद आया: भाजपा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को पिछले साढ़े तीन साल से उपेक्षित रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को याद भी नहीं है कि कोई खैरागढ़ नाम का विधानसभा क्षेत्र भी है। उन्हें यहां की तब याद आई जब चुनाव की शुरुआत हुई।
बिहार के बेचहां में राजद बनाम वीआईपी बनाम भाजपा
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मृतक विधायक के बेटे अमर राजद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि वीआईपी ने गीता देवी को मैदान में उतारा है, जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है।
खैरागढ़(छत्तीसगढ़) उपचुनाव: कांग्रेस की यशोदा वर्मा बनाम भाजपा के कोमल जंघेल
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले साल नवंबर में जेसीसी (जे) विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है। जेसीसी (जे) ने पूर्व विधायक खैरागढ़ के एक वकील और दामाद नरेंद्र सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की खैरागढ़ प्रखंड इकाई की अध्यक्ष यशोदा वर्मा सत्ताधारी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं।