{"_id":"5dcd4d088ebc3e547d5423c8","slug":"by-elections-for-two-rajya-sabha-seats-for-karnataka-and-up-to-be-held-on-12th-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की खाली हुई दो राज्यसभा सीटों पर 12 दिसंबर को मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की खाली हुई दो राज्यसभा सीटों पर 12 दिसंबर को मतदान
Thu, 14 Nov 2019 07:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा
चुनाव आयोग ने हाल ही में खाली हुई कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों पर मतदान की तारीख की घोषणा कर दी। आयोग ने कहा कि इन दो सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
कर्नाटक सीट कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने के लिए उनके इस्तीफा के बाद खाली हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी नेता तजीन फातमा ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था जिसके बाद राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उनके पति आजम खान ने भी प्रतिनिधित्व किया था। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
राममूर्ति का कार्यकाल 30 जून, 2022 को और आजम खान की पत्नी फातमा का कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 को समाप्त होने वाला था। चुनाव अधिकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे के बाद मतों की गिनती कर परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन