फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By election result 2021, Counting of votes in 3 loksabha, 29 assembly election, Rajashtan, Madhya pradesh, Bihar, Himachal pradesh, Assam, west bengal result

By Election Results 2021: हिमाचल में भाजपा की करारी हार, बंगाल में टीएमसी का परचम, जानें बाकी सीटों का हाल

Tue, 02 Nov 2021 11:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 11:04 PM IST
सार

14 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा साबित हुए हैं। लोकसभा की तीन में से उसे एक ही सीट मिली। विधानसभा सीटों में उसे सहयोगियों के साथ मिश्रित सफलता मिल सकी। हिमाचल और बंगाल में उसका प्रदर्शन सोचनीय रहा। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया तो भाजपा ने मध्यप्रदेश की खंडवा सीटी जीती। शिवसेना ने दादरा व नगर हवेली सीट पर जीत हासिल कर भाजपा को झटका दिया। हालांकि, भाजपा ने मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसे हिमाचल, प. बंगाल और राजस्थान में करारा झटका लगा। 

विज्ञापन
By election result 2021, Counting of votes in 3 loksabha, 29 assembly election, Rajashtan, Madhya pradesh, Bihar, Himachal pradesh, Assam, west bengal result
उपचुनाव नतीजे 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

14 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। प. बंगाल में उसने दोनों सीटें गंवाई, यहां टीएमसी ने चारों सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं हिमाचल में भी उसे बड़ी हार मिली है। न सिर्फ मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया बल्कि विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने ही परचम लहराया। राजस्थान में भी उसे कोई सीट नहीं मिली। 

विज्ञापन


हालांकि मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा दो विधानसभा सीटों पर भी उसे जीत हासिल हुई है। राजस्थान में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटें अपने नाम कीं। वहीं बिहार में जेडीयू ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर कब्जा जमाते हुए राजद को जोरदार झटका दिया।  
विज्ञापन


                                          लोकसभा सीट
राज्य सीट आगे पीछे जीत
मध्य प्रदेश खंडवा भाजपा  कांग्रेस भाजपा (ज्ञानेश्वर पाटिल)
हिमाचल प्रदेश मंडी कांग्रेस भाजपा कांग्रेस (प्रतिभा सिंह)
दादरा व नगर हवेली दादरा व नगर हवेली शिवसेना भाजपा शिवसेना

मध्यप्रदेश में भाजपा का परचम
मध्यप्रदेश में भाजपा ने जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस से छीन ली है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा से रैगांव सीट छीन ली है। जोबट में कांग्रेस से दो बार विधायक रहने के बाद भाजपा में शामिल हुई सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को हरा दिया है। रैगांव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा और पृथ्वीपुर में डॉ. शिशुपाल यादव ने जीत हासिल कर ली है। खंडवा संसदीय सीट पर भाजपा ने कब्जा कायम रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


                               मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
पृथ्वीपुर भाजपा कांग्रेस -भाजपा 
रैगांव कांग्रेस भाजपा -कांग्रेस
जोबट भाजपा कांग्रेस भाजपा (सुलोचना रावत)

बिहार में नीतीश का जलवा 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने दोनों विधानसभा सीटों- कुशेश्वर स्थान और तारापुर पर अपना कब्जा बरकरार रखा। तारापुर में जद (यू) उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को करीब 4,000 मतों से हराया। सत्तारूढ़ जद (यू) ने कुशेश्वर स्थान सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उसने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

                                  बिहार की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
कुशेश्वर स्थान जेडीयू राजद जेडीयू (अमन भूषण हजारी)
तारापुर जेडीयू राजद -जेडीयू 
                   
                                  हिमाचल की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस निर्दलीय कांग्रेस (रोहित ठाकुर)
फतेहपुर कांग्रेस भाजपा कांग्रेस (भवानी सिंह पठानिया)
अर्की कांग्रेस भाजपा कांग्रेस (संजय अवस्थी)

बंगाल में टीएमसी के आगे भाजपा पस्त 
पश्चिम बंगाल और असम में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन एनडीए ने विधानसभा उपचुनावों में मंगलवार को शानदार जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से हराते हुए राज्य की सभी चार सीटें अपने नाम कर लीं। तृणमूल ने भाजपा से उसकी दोनों सीटें भी छीन लीं। पार्टी ने कूचबिहार और नदिया जिलों में दिनहाटा सीट और शांतिपुर सीट पर भाजपा से भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की।

सत्तारूढ़ तृणमूल ने उत्तरी 24 परगना और दक्षिणी 24 परगना जिलों में खारडाह और गोसाबा विधानसभा सीटों पर भी कब्जा भारी मतों के अंतर से बरकरार रखा। चार विधानसभा क्षेत्रों में उसे कुल 75.02 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा सिर्फ 14.48 फीसदी वोट ही हासिल कर सकी। 

दिनहाटा में तृणमूल के लिए जीत का अंतर 1.64 लाख वोटों के रिकॉर्ड को पार कर गया। इस साल विधानसभा चुनाव में गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। दिनहाटा में इस बार एकतरफा मुकाबला देखने को मिला, जहां तृणमूल के उदयन गुहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक मंडल को 1,64,089 मतों के अंतर से हराया।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने भी गोसाबा विधानसभा उपचुनाव में 1,43,051 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। तृणमूल के सुब्रत मंडल को 1,61,474 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पलाश राणा को महज 18,423 वोट मिले। शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के ब्रज किशोर गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निरंजन विश्वास को रिकॉर्ड 64,675 मतों से हराया। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। खारडाह विधानसभा क्षेत्र में राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जॉय साहा को 93,832 मतों के अंतर से हराया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- जीतने वाले सभी चारों उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक बधाई! यह जीत आम लोगों की जीत है, और यह दिखाता है कि किस प्रकार बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति की अपेक्षा विकास और एकता को चुनेगा। लोगों के आशीर्वाद से, हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं।  

                                             बंगाल विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
दिनहाटा टीएमसी भाजपा टीएमसी
शांतिपुर टीएमसी भाजपा टीएमसी
गोसाबा टीएमसी भाजपा टीएमसी
खरदा टीएमसी भाजपा टीएमसी

असम में सरमा ने दिलाई जीत 
हालांकि, पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी झटका लगा, लेकिन करिश्माई हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राजग ने पड़ोसी असम में शानदार प्रदर्शन किया और अपने सहयोगी यूपीपीएल के साथ सभी पांच सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा तीन सीटों पर विजयी रही, वहीं दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने जीती। 

सरमा ने ट्वीट कर कहा, आज की जीत विनम्र और आश्वस्त करने वाली है तथा हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी की दृष्टि के अनुसार विकास के मार्ग को जारी रखने का वादा करते हैं। लोगों और हमारे कार्यकर्ता को मेरा आभार। 

                                          असम की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
गोसाईंगांव यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी कांग्रेस यूपीपीएल
भवानीपुर भाजपा कांग्रेस भाजपा
तामुलपुर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी निर्दलीय यूपीपीएल
मरियानी भाजपा कांग्रेस भाजपा
थोवरा भाजपा निर्दलीय भाजपा
 
                                  राजस्थान की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
धरियावाड़ कांग्रेस भाजपा कांग्रेस (नागराज मीणा)
वल्लभनगर कांग्रेस आरएलपी कांग्रेस

                                       आंध्र प्रदेश उपचुनाव
सीट आगे पीछे जीत
बदवेल  वाईएसआरसीपी भाजपा  वाईएसआरसीपी

                                   हरियाणा की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
ऐलनाबाद इनेलो भाजपा इनेलो

                                        महाराष्ट्र की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
देगलूर कांग्रेस भाजपा कांग्रेस

                                       तेलंगाना की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
हुजूराबाद भाजपा तेलंगाना राष्ट्र समिति भाजपा
                                   
                                       कर्नाटक की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीत
हंगल कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
सिंडगी भाजपा कांग्रेस भाजपा

मेघालय एमडीए को मिली जीत 
मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) को तीनों विधानसभा सीटों पर जीत मिली। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कांग्रेस से राजबाला और मावरेंगकेंग विधानसभा सीटें छीन ली। वहीं, एमडीए सरकार में सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को मावफलांग सीट पर जीत हासिल हुई। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने ट्विटर पर कहा कि उनके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर लोगों ने अपनी पसंद जाहिर कर दी। उन्होंने इसे जनता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी सरकार के विकास कार्यों से अवगत हैं और आज का परिणाम यह बताता है कि लोग विकास चाहते हैं।


                                     मेघालय की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीते
मॉरिंगकेंग एनपीपी कांग्रेस एनपीपी
मॉफलांग यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस यूडीपी
राजबाला एनपीपी कांग्रेस एनपीपी

                                           मिजोरम की विधानसभा सीट
सीट आगे पीछे जीते
तुइरियल एमएनएफ जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी एमएनएफ

नड्डा ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई 
वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा और एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आम आदमी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed