फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BV Srinivas appointed as president of Indian Youth Congress

बी.वी. श्रीनिवास बने भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई से शुरू किया था सियासी करियर

Wed, 02 Dec 2020 01:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Dec 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
BV Srinivas appointed as  president of Indian Youth Congress
बी.वी. श्रीनिवास (फाइल फोटो) - फोटो : social media

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को बी.वी. श्रीनिवास को पार्टी की युवा शाखा भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं, जिस वजह से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीनिवास ने कहा, ‘मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed