फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bussa Krishna, who installed a statue of US President Donald Trump passed away

तेलंगाना: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुपरफैन का निधन, बनवाई थी छह फीट की प्रतिमा

Sun, 11 Oct 2020 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 11 Oct 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Bussa Krishna, who installed a statue of US President Donald Trump passed away
डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा के साथ बुसा कृष्णा (फाइल) - फोटो : एएनआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुपरफैन बुसा कृष्णा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। तेलंगाना के रहने वाले कृष्णा ने रविवार को मेदक में अंतिम सांस ली। ट्रंप कृष्णा के नाम से मशहूर बुसा पिछले साल ट्रंप के जन्मदिन पर (14 जून) उनकी छह फीट की प्रतिमा बनवाने के बाद चर्चा में आए थे।

विज्ञापन


बुसा ने ट्रंप की आदमकद प्रतिमा बनवाने के साथ प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी किया था। वह हमेशा ट्रंप की एक तस्वीर अपने साथ रखते थे और कोई भी काम शुरू करने से पहले प्रार्थना करते थे। बुसा की ट्रंप से मिलने की भी ख्वाहिश थी और उन्होंने इसे सरकार के सामने प्रकट भी किया था। 
विज्ञापन

 

तेलंगाना के जनगांव के रहने वाले बुसा कृष्णा का ट्रंप प्रेम इस कदर परवान चढ़ा था कि गांव वाले उसे ट्रंप कृष्णा पुकारने लगे थे। उनके घर को भी लोग ट्रंप हाउस कहने लगे थे। पिछले साल एक साक्षात्कार में बुसा ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा मजबूत बने रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed