फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   businessman looted five lakh after shot dead

बनारस: सुपारी कारोबारी को गोली मारकर पांच लाख लूटे

Fri, 22 Apr 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Apr 2016 03:28 AM IST
सार

  • सिगरा के अंबालिकापुरी कॉलोनी में शाम को हुई घटना
  • हाथ में लगी गोली, मलदहिया के निजी अस्पताल में भर्ती
  • बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन
businessman looted five lakh after shot dead
गोली मारकरलूट लिए पांच लाख रुपये - फोटो : demo pic

विस्तार

बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की शाम वाराणसी में सिगरा के अंबालिकापुरी कॉलोनी में सुपारी कारोबारी के मुनीम विद्यानाथ चौरसिया (62) को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना के वक्त विद्यानाथ चालक समेत दो कर्मचारियों के साथ तगादा कर कार से कारोबारी श्रीकांत के घर लौटे थे। घर के सामने जैसे ही वे रुपयों से भरा बैग लेकर उतरे वैसे ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बैग छीनने के दौरान विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। घटना के बाद मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि पहुंचे थे। तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


सिगरा के सोनिया निवासी विद्यानाथ चौरसिया सुपारी और देशी गुटखा कारोबारी श्रीकांत चौरसिया के यहां मुनीम हैं। गुरुवार को वह फर्म के कर्मचारी रोहित के साथ कार से विशेश्वरगंज क्षेत्र में तगादा करने गए थे। कार अजय चला रहा था। शाम 6:50 बजे वह कार से अंबालिकापुरी कॉलोनी स्थित श्रीकांत चौरसिया के घर पहुंचे। विद्यानाथ आगे की सीट पर बैठे थे। पांच-पांच लाख रुपये दो अलग-अलग बैग में रखे हुए थे। एक बैग हाथ में लेकर वह नीचे उतरे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक से पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने विद्यानाथ के दाएं हाथ में गोली मार दी। गोली केहुनी के ऊपर लगी। कार से उतर रोहित ने भी विरोध किया लेकिन बदमाश उन्हें धक्का दते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक से चंदुआ सट्टी की ओर भाग निकले। श्रीकांत के घर ही एक महिला ने वारदात देख शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि, सीओ चेतगंत अनुराग आर्या समेत पुलिस फोर्स पहुंची। एसएसपी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। सिगरा पुलिस के अलाव क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

सुपारी कारोबारी श्रीकांत के मुख्य गेट के पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। लूट की पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। एसएसपी समेत अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। तीन नकाबपोश बदमाशों की उम्र 25 साल से 30 साल के आसपास बताई गई है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों चंदुआ छित्तूपुर की ओर भागे।

बताया जाता है कि बदमाश करीब घंटे भर से विद्यानाथ की कार का पीछा कर रहे थे। वह कार के रुकने का इंतजार कर रहे थे। विद्यानाथ रोजाना शाम को ही तगादा कर अंबालिकापुरी कॉलोनी में श्रीकांत के घर पहुंचते हैं। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लगता है बदमाशों ने रेकी की थी।


थानेदार छुट्टी पर, मस्ती में थे पुलिसकर्मी
एसओ सिगरा विनोद बाबू मिश्रा पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं। उनके न होने से थाने के पुलिसकर्मी मस्ती के मूड में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी रात में गश्त भी नहीं करते। पुलिस अगर गश्त पर होती तो शायद घटना न हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed