{"_id":"62f5520bbee8972ecc766ae0","slug":"businessman-body-found-in-lift-hole-of-kolkata-pub","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता के एक पब के लिफ्ट होल में मिला एक कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता के एक पब के लिफ्ट होल में मिला एक कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 12 Aug 2022 12:31 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:31 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बुधवार शाम पब में शराब पीने के बाद साहू की लिफ्ट के होल में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कोलकाता के हरे स्ट्रीट इलाके में एक पब की इमारत में लिफ्ट के होल में एक व्यापारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहर के कुमारतुली इलाके के निवासी प्रदीप साहू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बुधवार शाम पब में शराब पीने के बाद साहू की लिफ्ट के होल में गिरने से मौत हो गई। बुधवार की रात उसका शव वहीं मिला। उन्होंने कहा कि "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और जांच जारी है। पब के सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लिए गए हैं।"
विज्ञापन