{"_id":"584004174f1c1be665de6f3f","slug":"business-will-be-easy-and-goods-will-be-cheaper-after-gst-jaitley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से सस्ता होगा सामान, कारोबार भी होगा आसानः जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जीएसटी से सस्ता होगा सामान, कारोबार भी होगा आसानः जेटली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद देशभर में व्यापार करना आसान होगा और सामान भी सस्ते होंगे जिसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
भुवनेश्वर में 'इंडियन इकोनॉमी- द न्यू नार्म' विषय पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुए जेटली ने कहा जीएसटी से टैक्स की चोरी करना भी मुश्किल होगा और लोग ईमानदारी से टैक्स भरेंगे।
विज्ञापन
वहीं नोटबंदी के निर्णय की जबरदस्त वकालत करते हुए उन्होंने कहा इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग जाएगी और डिजिटल ईकोनॉमी को मजबूती मिलेगी जिससे कालाधन रखना लोगों के लिए मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
नोटबंदी से बाहर आया छुपा हुआ धन
जेटली ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था में अमूल चूल बदलाव देखने को मिलेगा। इससे लोगों का जीवन स्तर भी सुधरेगा।
उन्होंने कहा इससे देश में आर्थिक समानता आएगी और अभी तक कर चोरी करके अपनी जेब भरते रहे लोगों पर लगाम कसेगी। जेटली ने नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर तीखा वार करते हुए कहा कि देश में नेता और मीडिया वाले नहीं बदले, इसके अलावा सब बदल गया। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ समस्याओं पर ही फोकस कर रहा है नोटबंदी की अच्छी बातों की तरफ इसका ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद देश में काफी छुपा हुआ धन बाहर आया है जो बड़ी बात है, आप देखते रहिए जल्द ही इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जिसका हमें फायदा मिलेगा।