फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus-Van collapse in Faridpur, 6 dead.

यूपी: बस ने वैन को रौंद दिया, छह की मौत

Fri, 13 May 2016 05:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदपुर-भुता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदपुर-भुता Updated Fri, 13 May 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bus-Van collapse in Faridpur, 6 dead.
बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बस और वैन की भिड़ंत में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।। बस का ड्राइवर वैन को 50 मीटर तक घसीटता ले गया जिससे वैन के परखचे उड़ गए। हताहतों को वैन काटकर निकाला गया। सभी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। मृतक एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे। हादसे के बाद बस ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हादसा सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुंआडांडा के पास हुआ। फरीदपुर के कमलेश अपने परिवार के साथ बुआ लौंगश्री की अंत्येष्टि में शामिल होने बुधौली गांव जा रहे थे। वैन में उनकी पत्नी नारायण देवी, भाई सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी, बहनोई अरविंद उर्फ पप्पू, उनकी पत्नी सुनीता, पूर्वी के लाइन पार निवासी राजीव, उनकी मां बिट्टा देवी भी थीं। फरीदपुर से शशि भामा, प्रेमा देवी, शशि पत्नी सर्वेश और आशुतोष पत्नी सर्वेश भी मिल गए। वैन राजीव चला रहा था। सिमराकेशोपुर गांव से आगे बीसलपुर से आ रही प्राइवेट बस यूपी 14 बीटी 5647 ने वैन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बिट्टा देवी (60) और शशि भामा (35) पत्नी अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत कुंआडांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां अरविंद, नन्ही देवी, कमलेश उर्फ राजेश ने भी दम तोड़ दिया। वैन के ड्राइवर राजीव, कमलेश की पत्नी नारायणी देवी, अरविंद की पत्नी सुनीता और बृजलाल की पत्नी प्रेमा देवी, सर्वेश की पत्नी शशि और दूसरे सर्वेश की पत्नी आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें बरेली भेजा गया। आशुतोष की देर शाम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर भुता पुलिस के अलावा फरीदपुर से एएसपी अभिनंदन, सीओ नीति द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक अख्तर सज्जाद भी मौके पर पहुंचे थे।

मरने वालों के नाम
बिट्टा देवी (60) उर्फ कृष्णा देवी पत्नी रामवीर, फतेहगंज पूर्वी
शशि भामा (35) पत्नी अनिल कुमार, फरीदपुर
अरविंद (40) उर्फ पप्पू पुत्र सुखलाल, रधौलीकलां
मुन्नी देवी (35) उर्फ चीटू पत्नी सुरेश, फरीदपुर 
कमलेश (38) पुत्र सुखलाल, फरीदपुर
आशुतोष पत्नी सर्वेश रधौलीकला

घायलों के नाम
राजीव पुत्र रामवीर फतेहगंज पूर्वी
नारायणी देवी पत्नी कमलेश फरीदपुर
सुनीता पत्नी अरविंद उर्फ पप्पू रधौलीकला
प्रेमा देवी उर्फ ब्रह्मा देवी पत्नी बृजलाल रधौलीकला
शशि पत्नी सर्वेश नई बस्ती फरीदपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed