{"_id":"601bbcb70e7ba15801106bdc","slug":"bus-and-taxi-booking-available-with-irctc-now-along-with-flight-and-train-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC की नई सुविधा, फ्लाइट और ट्रेन के साथ अब बसों और टैक्सियों के टिकट भी कीजिए बुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IRCTC की नई सुविधा, फ्लाइट और ट्रेन के साथ अब बसों और टैक्सियों के टिकट भी कीजिए बुक
Thu, 04 Feb 2021 02:51 PM IST
Harendra Chaudhary
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:51 PM IST
सार
आईआरसीटीसी एक दिन में ट्रेनों के करीब 8 लाख टिकट रोज बुक करती है। वहीं फ्लाइट के भी 4 हजार से ज्यादा टिकट रोज बुक किए जाते हैं...
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
विस्तार
ट्रेन और फ्लाइट के बाद अब भारतीय रेलवे बसों की टिकट भी बुक करने की तैयारियों में जुट गया है। आईआरसीटीसी के जरिए होने वाली इस बुकिंग का मकसद यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने 26 राज्यों के 50 हजार से ज्यादा बस ऑपरेटरों के साथ सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस सेवा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से कहा कि आईआरसीटीसी एशिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स संस्था है। हम एक मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट एजेंसी के रुप में काम करेंगे। ट्रेन और फ्लाइट के बाद अब आईआरसीटीसी बसों और टैक्सियों के लिए भी टिकट बुकिंग की शुरुआत करेगा। हमारा मकसद हर हाल में यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रियों को अपने नियत स्थान तक जाने के लिए फ्लाइट और ट्रेन के सफर के बाद भी बस या टैक्सी लेनी पड़ती है। इसके कारण कई बार उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। यात्रियों को अपने स्थान तक पहुंचाने और परेशानी से बचाने के लिए आईआरटीसी ये सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए हम देश की बडी एग्रीगेटर कंपनी और राज्यों के परिवहन निगम से भी करार करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को बस के अलवा टैक्सियों की सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान समय में वेबसाइट में ट्रेन और फ्लाइट में बुकिंग का विकल्प दिया गया है। जल्द ही बसों और टैक्सियों का भी विकल्प दिया जाएगा। जिसके माध्यम से यात्री अपने समय और सुविधा को देखते हुए टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी बेस फेयर का 5 से 15 फीसदी तक कमीशन लेगी।
वर्तमान में आईआरसीटीसी एक दिन में ट्रेनों के करीब 8 लाख टिकट रोज बुक करती है। वहीं फ्लाइट के भी 4 हजार से ज्यादा टिकट रोज बुक किए जाते हैं।