{"_id":"5fb29979ddc21013f57931fc","slug":"burglars-steal-rs-1-point-5-crore-worth-ornaments-from-jewellery-in-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के गहने चोरी, दीवार में छेद किया फिर तोड़ी तिजोरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के गहने चोरी, दीवार में छेद किया फिर तोड़ी तिजोरी
Mon, 16 Nov 2020 08:53 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
कोच्चि के इलूर में चोरों ने आभूषण की एक दुकान से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर तक पहुंचने के लिए इमारत की दीवार में छेद किया और भूमिगत तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोरों ने 2.9 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण और 25 किलोग्राम के चांदी के गहनों की चोरी कर ली जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि चोरी की वारदात को रविवार शाम साढ़े छह बजे से सोमवार सुबह सात बजे के बीच अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुकान और इमारत में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से अपराधियों का सुराग लगाने में देरी हो रही है। पुलिस ने बताया कि पास की इमारत में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
विज्ञापन