फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulli Bai App Case Mumbai Bandra court dismisses the bail pleas of accused Vishal Kumar Jha Shweta Singh and Mayank Rawat

Bulli Bai App Case: आरोपी विशाल, श्वेता और मयंक की जमानत याचिका खारिज, बांद्रा कोर्ट का फैसला

Thu, 20 Jan 2022 04:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

इस बीच मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। उन्हें गुरुवार को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था।

विज्ञापन
Bulli Bai App Case Mumbai Bandra court dismisses the bail pleas of accused Vishal Kumar Jha Shweta Singh and Mayank Rawat
अदालत - फोटो : Social Media

विस्तार

बुल्ली बाई एप मामले में मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। उन्हें गुरुवार को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था।

विज्ञापन


इस बीच अपराध शाखा की साइबर पुलिस ने ‘बुल्ली बाई’ एप की योजना बनाने के आरोप में एमबीए पास 28 साल के नीरज सिंह नाम के युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम महिलाओं के फोटो ऑनलाइन डाल बोली लगवाकर अपमानित करने वाले नीरज ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर इस एप की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान नीरज की भूमिका सामने आई। इसके बाद साइबर पुलिस थाने की एक टीम को ओडिशा भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के साथ मुंबई पुलिस अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले श्वेता सिंह (18), मयंक रावल (21) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर बोली लगाने के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म गिटहब पर चल रहे ‘बुल्ली बाई’ एप पर अपलोड करने के इस मामले में अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एप पर वास्तव में कोई बोली नहीं लग रही थी, बल्कि फोटो अपलोड करने का मकसद इन महिलाओं को अपमानित करना था। इनमें से कई महिलाएं सक्रिय रूप से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed