फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet train to come up along Mumbai-Nagpur Expressway? 

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ हो सकता है बुलेट ट्रेन का अगला कॉरिडोर

Mon, 04 Jun 2018 05:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 04 Jun 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
Bullet train to come up along Mumbai-Nagpur Expressway? 
bullet train (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मुंबई और नागपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के साथ एक रेल लाइन जोड़ने के लिए हाथ मिलाया है। इस परियोजना को स्थापित करने के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पैनिश सलाहकार इनेको के प्रस्तावित मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ एक हाई स्पीड रेल लाइन बनाने का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण कर रहा है। इससे पहले हमने इसकी रिपोर्ट बनाई थी जो कि साकारात्मक है।
विज्ञापन


जमीन की स्थिति के आधार पर ऊंची रेल लाइन मध्य में या प्रस्तावित 800 किमी एक्सप्रेसवे के साथ बनाई जा सकती है। अधिकारी ने कहा कि नदियों को पार करने के लिए सुरंगों और पुलों का निर्माण भी किया जा सकता है। स्पेनिश टीम जल्द ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर को वित्तीय पहलू सहित विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसके बनने के बाद सड़क और रेल यात्रियों दोनों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। क्योंकि एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एक्सेस-नियंत्रित होगा, जबकि ऊंचा रेल ट्रैक एक निर्बाध हाई-स्पीड ट्रेन यात्रा सुनिश्चित करेगा। हालांकि भूमि अधिग्रहण एक गंभीर समस्या है, इसी कारण इस परियोजना में देरी भी हो रही है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल भी इसी समस्या का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed