{"_id":"67c30f2b6accbf354604945b","slug":"bullet-train-railway-minister-says-360-km-part-of-project-completed-work-on-building-tunnel-under-the-sea-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री बोले- परियोजना का 360 KM का हिस्सा हुआ पूरा, समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री बोले- परियोजना का 360 KM का हिस्सा हुआ पूरा, समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम जारी
Sat, 01 Mar 2025 07:14 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:14 PM IST
सार
Bullet train: बुलेट ट्रेन परियोजना जापान के सहयोग से बनाई जा रही है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1,08,000 करोड़ रुपये है। यह भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम है। इससे पश्चिमी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का 360 किमी का हिस्सा पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अब महाराष्ट्र में इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वैष्णव ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में अनुमति न मिलने की वजह से इस प्रोजेक्ट में ढाई साल की देरी हुई। हालांकि, इस समय की भरपाई करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का समुद्र के नीचे बनाई जा रही सुरंग का लगभग 2 किमी हिस्सा पूरा हो चुका है। इसी बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री (रेलवे) रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को पहली बार मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना का निरीक्षण किया।
उन्होंने इसे भारत के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बिट्टू ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधुनिक रेलवे नेटवर्क के विजन का हिस्सा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी का विजन और एक बहुत बड़ी परियोजना है। इससे एक लाख लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
देश को पीएम मोदी के विकसित भारत की तरफ ले जा रही यह परियोजना
केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू ने यह भी कहा कि हाई-स्पीड रेल दुनिया के लिए जरूरी है और यह परियोजना देश को पीएम मोदी के विकसित भारत की दिशा में ले जा रही है। बिट्टू ने आगे कहा कि गुजरात में निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में कुछ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रियाएं बाकी होने के कारण थोड़ी देरी हो रही है। बिट्टू ने निर्माण कार्य की गति की सराहना करते हुए कहा कि सिर्फ 16 घंटों में 40 मीटर लंबा पुल तैयार किया जा रहा है। यह दिखाता है कि काम कितनी तेजी से हो रहा है।
गुजरात और महाराष्ट्र के बीच बढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क, मिलेगा रोजगार को बढ़ावा भी
बुलेट ट्रेन परियोजना जापान के सहयोग से बनाई जा रही है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1,08,000 करोड़ रुपये है। यह भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम है। इससे पश्चिमी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एमएएचएसआर परियोजना मुंबई, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख व्यावसायिक शहरों को जोड़ेगी। ये सभी शहर गुजरात और महाराष्ट्र के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में आते हैं।