फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet Rani Maa Rajlakshmi Manda 2000 km journey continues, appealing to come to Kumbh

Kumbh: बुलेट रानी मां राजलक्ष्मी मांडा का 2000 किमी का सफर जारी, कुंभ में आने की कर रहीं अपील

Thu, 16 Jan 2025 07:58 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2025 07:58 PM IST
सार

यूपी के भदोही के सुंदरवन द्वादश ज्योतिर्लिंगम् से अपनी यात्रा शुरू करने वाली मां राजलक्ष्मी मांडा का कहना है कि सनातन धर्म किसी व्यक्ति या देश की संपत्ति पर कब्जा करने का संदेश नहीं देता है।  

विज्ञापन
Bullet Rani Maa Rajlakshmi Manda 2000 km journey continues, appealing to come to Kumbh
करोलबाग के 108 फीट ऊंचे संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मां राजलक्ष्मी मांडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बुलेट रानी' के नाम से विश्व रिकॉर्ड धारक मां राजलक्ष्मी मांडा इस कड़ाके की ठंड में भी लगातार मोटरसाइकिल चला रही हैं। उनका लक्ष्य है कि वे दो हजार किलोमीटर बुलेट चलाकर कुंभ पहुंचेंगी। इस दौरान यूपी-दिल्ली-हरियाणा के 32 जिलों से गुजरते हुए लोगों को कुंभ आने का न्योता देंगी। उन्होंने 'आओ कुंभ, नहाओ कुंभ' का नारा दिया है। उनका कहना है कि यदि विश्व का कल्याण करना है तो सनातन धर्म को लोगों को अपने जीवन में उतारना होगा। 

विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं मां राजलक्ष्मी मांडा ने अमर उजाला से कहा कि वे सनातन का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा कर रही हैं। उनका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कुंभ पहुंचें और सनातन धर्म के विराट स्वरूप का अनुभव करें। वे संतों का आशीर्वाद लें और यह जानने की कोशिश करें कि विश्व के कल्याण के लिए सनातन का संदेश पूरी दुनिया में ले जाना क्यों आवश्यक है।
विज्ञापन


नौ जनवरी को यूपी के भदोही के सुंदरवन द्वादश ज्योतिर्लिंगम् से अपनी यात्रा शुरू करने वाली मां राजलक्ष्मी मांडा का कहना है कि सनातन धर्म किसी व्यक्ति या देश की संपत्ति पर कब्जा करने का संदेश नहीं देता है। यह लोगों को अपने ही मनोविकारों पर जीत हासिल करने का अद्भुत संदेश देता है जिससे उसका व्यक्तित्व असीम ईश्वर का एक अंश हो जाता है। उनका कारवां 20 जनवरी को कुंभ क्षेत्र में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले वे अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों के निरस्त किये जाने पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक बुलेट यात्रा निकाल चुकी हैं। 

देश के कल्याण के लिए किया यज्ञ- जयप्रकाश  
मां राजलक्ष्मी मांडा ने अपने समर्थकों के साथ करोलबाग के 108 फीट ऊंचे संकट मोचन हनुमान मंदिर पर विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता और दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर जय प्रकाश ने अमर उजाला से कहा कि हनुमान मंदिर पर यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई है।  उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में जिस तरह की परिस्थिति बन रही है, उसमें सबके कल्याण का रास्ता सनातन धर्म से होकर जाता है। उन्होंने दिल्लीवासियों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कुंभ पहुंचने और स्नान करने की अपील की।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed