{"_id":"57a7c4244f1c1b79642b8950","slug":"bulandshahr-rape-case-the-high-court-took-the-suo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर रेप कांड में हाईकोर्ट ने लिया स्वत:संज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बुलंदशहर रेप कांड में हाईकोर्ट ने लिया स्वत:संज्ञान
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
rape
बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत इस मामले पर सोमवार, आठ अगस्त को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार की कैटेगरी के तहत आपराधिक जनहित याचिका चीफ जस्टिस कोर्ट में पेश मुकदमों की सूची में सीरियल नंबर 45 पर सूचीबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई की रात एक परिवार शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था।
विज्ञापन
बुलंदशहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर बदमाशों ने परिवार को रोक लिया तथा सभी को बंधक बनाकर मां और चौदह वर्षीया नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया गया।
घटना से संबंधित रिपोर्ट मीडिया में प्रकाशित होने के बाद अदालत ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीआईएल के जरिये निगरानी करने का निर्णय लिया है।