फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bukhari is integrity changed in every election

राजनीति के इमामः मौसम की तरह बदलते बुखारी, निष्ठा पर नीयत भारी

Mon, 13 Feb 2017 04:09 PM IST
Updated Mon, 13 Feb 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Bukhari is integrity changed in every election

दिल्‍ली की शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी एक बार फिर अपने राजनीतिक एजेंडे के कारण चर्चाओं में हैं। मौजूदा विधानसभा चुनावों में उन्होंने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


इस ऐलान को यूं भी समझा जा सकता है कि उन्होंने यूपी के मुसलमानों को बसपा के पक्ष में वोट देने के लिए फतवा जारी किया है। लेकिन उनके इस फतवे का क्या महत्व है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जामा मस्जिद दिल्‍ली के जिस मटियामहल विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है उसमें इमाम बुखारी के पुरजोर विरोध के बावजूद कांग्रेस के शोएब इकबाल लगातार तीन चुनावों तक जीत दर्ज करते रहे। 
विज्ञापन


इसे यूं भी समझा जा सकता है कि धार्मिक रूप से मुस्लिम कौम में खास स्‍थान रखने वाले इमाम बुखारी राजनीतिक मामलों में कौम के बीच अपनी हैसियत खोते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि सैयद बुखारी को राजनीति की सीख पिता अब्दुल्ला बुखारी से ही मिली थी। जिन्होंने 1977 में पहले जनता पार्टी फिर 1980 में कांग्रेस को समर्थन कर खुद को राजनीति के बड़े खिलाड़ी के रूप में स्‍थापित कर लिया था। 

उसके बाद जामा मस्जिद से राजनीति का ऐसा साथ जुड़ा कि तमाम चुनावों में राजनीतिक दल के नुमाइंदे माथा टेकने यहां आने लगे। फिर चाहे वो इंदिरा गांधी रही हों या उनकी बहू सोनिया गांधी हर कोई मुस्लिम वोटों की चाह में जामा मस्जिद में हाजिरी लगाता रहा। हालांकि वो बात दीगर है कि जामा मस्जिद से निकलने वाले फतवे समय के साथ अपनी रंगत खोते रहे।

मुलायम को बताया था मुसलमानों का सच्चा हमदर्द

Bukhari is integrity changed in every election

राजनीतिक जानकार इसका श्रेय मौजूदा इमाम सैयद बुखारी को देते रहे हैं जो हर बार चुनाव के साथ अपना चोला बदलते रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में वो समाजवादी पार्टी के साथ थे तो मुलायम सिंह यादव को मुसलमानों का सच्‍चा रहनुमा बताने नहीं थकते थे, मौजूदा चुनावों में वो बिना मांगे ही बसपा के साथ हैं और मायावती को देश की सबसे अच्छी प्रशासक बताते हैं। 

आज भाजपा को मुसलमानों का दुश्मन बताने वाले बुखारी ने एक समय भाजपा को वोट देने का फतवा जारी कर मुसलमानों में हड़कंप मचा दिया था। साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के कहने पर बुखारी ने पुरानी बातें भूलते हुए मुसलमानों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। 

हालांकि न उनकी अपील का असर तब हुआ था और न अब होता दिखाई देता है। हर बीतते चुनाव के साथ बुखारी की राजनीतिक निष्ठा भी बदलती रहती है और मकसद भी। एक दौर में आदम सेना नाम से मुस्लिम युवाओं का संगठन बनाने वाले बुखारी को जल्द ही उस मंशा को दफन करना पड़ा। 

वजह, मुसलमानों ने उनकी इस कवायद को सिरे से खारिज कर दिया और उन्हें कहीं से कोई समर्थन नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनावों में उत्तरप्रदेश यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नाम से एक राजनीतिक दल का गठन कर मुस्लिम बहुल सीटों पर 54 उम्‍मीदवार उतारे थे। उन्हें उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब इनमें से 51 उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी। मात्र एक सीट पर उन्हें जैसे तैसे जीत मिल सकी। 

हालांकि इसके बाद बुखारी ने सीधे राजनीति में उतरने से तौबा कर ली, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं कम नहीं हुईं। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बुखारी ने एक बार फिर पाला बदला और कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया, लेकिन एक बार फिर उनकी अपील का असर नहीं हुआ। माना जाता है कि काफी संख्या में मुसलमानों ने इन चुनावों में मोदी को समर्थन किया था। बीच में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रूप में उन्हें मुसलमानों का नया रहनुमा देखने को मिला लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।

मौजूदा चुनावों में बसपा के समर्थन में अपील कर चुके हैं बुखारी

Bukhari is integrity changed in every election

बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने सपा को समर्थन का ऐलान किया और पार्टी को जीत भी मिल गई लेकिन बुखारी को अपने सियासी वजूद का अंदाजा उस समय हुआ जब सहारनपुर जिले की मुस्लिम बहुल बेहट सीट पर उनके दामाद उमर अली को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा, वो भी तब जब तमाम उम्‍मीदवारों के बीच वो अकेले मुस्लिम उम्‍मीदवार थे। 

इसके बाद बुखारी ने दामाद को एमएलसी बनाने के लिए मुलायम पर दबाव बनाया तो शुरूआती ना नुकुर के बाद मुलायम ने उनकी बात को तवज्जो दे दी। उमर अली एमएलसी बने तो बुखारी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और जोर पकड़ने लगी उन्होंने दामाद को मंत्री बनाने के लिए मुलायम से उनकी पैरवी शुरू कर दी।

हालांकि इस बार उनकी दाल नहीं गली और अखिलेश के दबाव में मुलायम ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद से ही बुखारी और मुलायम में अदावत शुरू हो गई, हालांकि सपा मुखिया ने तो इस संबंध में कभी कुछ नहीं बोला लेकिन बुखारी ने सपा और मुलायम दोनों को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

सालभर में ही उनका सपा से मोहभंग हो गया और उन्होंने मुसलमानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सपा पर मुस्लिम विरोध में काम करने के आरोप मढ़ दिए। उन्होंने सपा राज में मुस्लिमों पर अत्याचार और मुजफ्फरनगर दंगे के मुद्दों को भी जमकर उछाल दिया। 

वो बात दीगर है कि उनके दामाद आज भी सपा के एमएलसी बने हुए हैं और सपा के टिकट पर ही एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। लेकिन बुखारी की निष्ठा अब बदल चुकी है और मौजूदा चुनावों में वो बसपा के झंडाबरदार बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed