फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budgetary allocation not commensurate with challenges

रक्षा क्षेत्र : चुनौतियों के अनुरूप नहीं मिला बजटीय आवंटन, पाकिस्तान-चीन को देखते हुए बेहद कम

Thu, 25 Jul 2024 06:17 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 06:17 AM IST
सार

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बजट में रक्षा के लिए उम्मीद से कम आवंटन किया गया है।  वैश्विक चुनौतियों के बीच पाकिस्तान-चीन को देखते हुए यह काफी कम धनराशि है।

विज्ञापन
Budgetary allocation not commensurate with challenges
S-400 Missile Defence System - फोटो : ANI

विस्तार

आम बजट में इस बार रक्षा क्षेत्र के बजटीय आवंटन में 4.79 फीसदी (करीब 28000 करोड़ रुपये) की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि, इस क्षेत्र के विशेषज्ञ इस बढ़ोतरी को देश की बाह्य सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बेहद कम मान रहे हैं। उनका कहना है चीन की ओर से लगातार बढ़ती चुनौती और पाकिस्तान में खतरनाक ढंग से बदल रहे हालात के बीच मोदी सरकार रक्षा क्षेत्र की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप फैसला नहीं ले पाई।
विज्ञापन


आजादी के बाद करगिल युद्ध को छोड़ सभी युद्ध में मोर्चा संभालने वाले मेजर जनरल अशोक मेहता का मानना है कि अपने दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सुरक्षा के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। हालांकि बजटीय आवंटन बताता है कि सरकार भावी खतरों और चुनौतियों को अलग नजरिये से देखती है। मतलब सरकार को लगता है कि भले ही चीन एलएसी पर आक्रामक है, मगर युद्ध की स्थिति नहीं आएगी।
विज्ञापन


मेजर जनरल जीडी बक्शी मानते हैं कि वैश्विक हालात व पाकिस्तान-चीन की चुनौतियों को देखते हुए रक्षा क्षेत्र में बजटीय आवंटन बेहद कम है। वह कहते हैं...रक्षा क्षेत्र के बजटीय आवंटन का 52 फीसदी हिस्सा पूर्व सैनिकों के पेंशन और वर्तमान सेना के वेतन पर खर्च हो जाता है। शेष 48 फीसदी रकम इतनी छोटी है कि इसमें आधुनिकीकरण की न्यूनतम जरूरतें भी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से बहुत पीछे
भारत अपने प्रतिद्वंद्वी चीन से बहुत पीछे है। चीन ने इस साल रक्षा क्षेत्र के लिए 231 अरब डॉलर का बजट तय किया है। वह हर वित्त वर्ष में अपनी जीडीपी का कम से कम दो फीसदी रक्षा क्षेत्र पर खर्च करता है। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि चीन आधिकारिक तौर पर जो बजट बताता है, उससे कई गुना ज्यादा इस क्षेत्र में खर्च करता है। वॉशिंगटन बेस्ड थिंक टैंक अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का वर्तमान वर्ष का वास्तविक रक्षा बजट 231 अरब डॉलर नहीं बल्कि 710 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed