फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget session pm modi had lunch with mps of different parties in parliament canteen

PM मोदी का सांसदों संग लंच: भाजपा सांसद बोले- साढ़े तीन घंटे ही सोते हैं पीएम, शाम छह बजे के बाद कुछ नहीं खाते

Sat, 10 Feb 2024 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोपहर में शानदार भोजन का आनंद लिया। विभिन्न दलों और भारत के विभिन्न हिस्सों के संसदीय सहयोगियों ने इसे और बेहतर बना दिया। उन्हें धन्यवाद। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही भोजन के दौरान की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन
budget session pm modi had lunch with mps of different parties in parliament canteen
विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने पीएम मोदी के साथ किया लंच - फोटो : Narendra Modi/X

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए संसद भवन की कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर को भोजन किया। खास बात यह रही कि भाजपा के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद भी इसमें शामिल हुए। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, तेलुगु देशम पार्टी के राम मोहन नायडू, बहुजन समाज पार्टी के रितेश पांडे और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, हीना गावित सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी के साथ दोपहर का भोजन किया।

विज्ञापन


बाद में प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोपहर में शानदार भोजन का आनंद लिया। विभिन्न दलों और भारत के विभिन्न हिस्सों के संसदीय सहयोगियों ने इसे और बेहतर बना दिया। उन्हें धन्यवाद। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही भोजन के दौरान की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। संसद का शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त हो रहा है। अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है।
विज्ञापन


लंच के बाद केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने बताया कि सभी आश्चर्यचकित और खुश थे। पीएम मोदी ने अपनी दिनचर्या के बारे में बात की। उन्होंने अपने योग, विदेश यात्रा, कराची दौरे के बारे में बताया। हमें उनके साथ 45 मिनट का समय मिला। हमें उनसे कई सारी प्रेरणात्मक चीजें सीखने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वे केवल 3.5 घंटे की सोते हैं और छह बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, 'देश के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले विभिन्न पार्टियों के सांसदों को लंच के लिए ले जाया गया था। पीएम मोदी हमारे साथ एक आम व्यक्ति की तरह बैठे। वे वहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं थे। उन्होंने बिल भी चुकाया। मैं अभी भी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। यह कभी नहीं भूलने वाला पल था।'
 



भाजपा सांसद ने बताया अपना अनुभव
भाजपा सांसद हीना गावित ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी उन्हें ढूंढ रहे हैं, तो वह सोच में पड़ गईं। जब मैं वहां पहुंची, तो पहले से ही विभिन्न पार्टियों के कई सांसद मौजूद थे। हम पीएम से मिले। उन्होंने मुस्कुराकर हमारा स्वागत किया।

हीना गावित ने आगे कहा, 'पीएम मोदी ने बताया कि वे हमें कहीं ले जा रहे हैं। हम उनके साथ गए और उन्होंने हमें संसद की कैंटीन में ले गए। कुछ सांसद कैंटीन में अपना खाना खा रहे थे, वे सभी पीएम मोदी को देखकर हैरान हो गए। कैंटीन पहुंचकर पीएम मोदी ने हमें बताया कि वे हमें लंच के लिए लेकर आए हैं। यह एक आश्चर्यचकित और खास पल था। यह एक ऐसा अनुभव था जो उन्हें जीवनभर याद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed