फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union budget session 2022 lok sabha speaker om birla convened all party meeting today

Budget Session 2022: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

Sun, 30 Jan 2022 06:28 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 06:28 AM IST
सार

बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को सुबह 11: 00 बजे शुरू होगा, जिसमें भारत के राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त सत्र में संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
union budget session 2022 lok sabha speaker om birla convened all party meeting today
बजट सत्र 2022: सर्वदलीय बैठक आज - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी दलों से बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए समर्थन मांगा जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संसद सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


वहीं बैठक में सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा के नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा करने के लिए बुलाया है कि कार्य कैसे किया जाए और साथ ही विपक्ष की चर्चा की मांग को ध्यान में रखा जाए। संसद भाग 1 का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। भाग 2 का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। संसद का बजट सत्र दो पालियों में चलेगा।
विज्ञापन


बजट सत्र 31 जनवरी को सुबह 11: 00 बजे शुरू होगा
शाम पांच बजे राज्यसभा के सभापति ने राज्यसभा के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता एम वेंकैया नायडू करेंगे। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को सुबह 11: 00 बजे शुरू होगा, जिसमें भारत के राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त सत्र में संबोधित करेंगे, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी को आम बजट
देश का आम बजट आने में महज पांच दिन बाकी रह गया है। 1 फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। साल 2014 से सत्ता में आने के बाद यह मोदी सरकार का 8वां बजट होगा। कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर और बढ़ती महंगाई की मार के बीच इस बजट के लोक-लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। 


संसद का डिजिटल एप लॉन्च, अब लोग लाइव देख सकेंगे कार्यवाही
देश के नागरिक अपने फोन पर अब एक क्लिक में संसदीय कार्यवाही का प्रसारण लाइव देख सकेंगे। बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का डिजिटल एप लांच करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, डिजिटल इंडिया का नया युग भारत के हर कोने में फल-फूल रहा है। सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद भी डिजिटल कदमों का विस्तार कर रही है। डिजिटल संसद एप इसी दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed