फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE Updates: अधीर रंजन बोले- एक 18 साल की लड़की को सरकार अपना दुश्मन मानती है

Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना बयान दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधाननंत्री ने कहा कि हमने बुद्धिजीवी सुने थे लेकिन अब आंदोलनजीवियों की एक नई जमात आ गई है जो हर आंदोलन में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करके हमें इनसे बचना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है जो भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उद्धरण पढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारी सोच है कि बड़ी मार्केट को लाने में जो अड़चने हैं, हमारी कोशिश है कि किसान को उपज बेचने की इजाजत हो।'  प्रधानमंत्री ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एमएसपी था, है और हमेशा रहेगा। पीएम ने विपक्ष पर अपने खास अंदाज में पलटवार किया। तृणमूल के सांसद डेरक ओ ब्रायन और कांग्रेस सांसद बाजवा को भाषण और नाम का जिक्र कर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि खुद बाजवा मुस्कुरा पड़े। वहीं गुलाम नबी आजाद को लेकर कांग्रेस को घेरा। यहां पढ़ें उनके संबोधन की मुख्य बातें-

विज्ञापन
Parliament LIVE Updates, PM Narendra Modi LIVE Speech in Rajya Sabha Budget Session News Updates: loksabha rajyasabha pm modi reply on motion of thanks opposition congress farmers protest bjp
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : LOK SABHA TV

लाइव अपडेट

12:30 AM, 09-Feb-2021

जोशी का प्रस्ताव मंजूर

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा पेश किए गए अगले दो दिन के लिए प्रश्नकाल के निस्तारण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 



 
09:55 PM, 08-Feb-2021

पीएम मोदी 10 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
08:54 PM, 08-Feb-2021

सरकार सीएए कानून की समय सीमा क्यों बढ़ा रही हैः महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि सरकार को पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों की इतनी ही चिंता है तो सीएए कानून की समय सीमा को क्यों बढ़ा रही है।
07:42 PM, 08-Feb-2021

18 साल की ग्रेटा थनबर्ग को अपना दुश्मन मान रही है सरकार 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों को गुमराह किया जा रहा है। क्या हमारा देश इतना कमजोर है कि विरोध करने वाले किसानों के पक्ष में बोलने के लिए 18 साल की लड़की (ग्रेटा थनबर्ग) को दुश्मन माना जा रहा है।
06:08 PM, 08-Feb-2021

200 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई हैंः अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं तो हम चुप नहीं रह सकते। 200 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई हैं और उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सड़क पर कीलें ठोकीं गईं हैं। हमारी मांग थी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद किसानों के मुद्दे पर चर्चा की जाए।
05:59 PM, 08-Feb-2021

लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लोकतंत्र जीवंत और स्वस्थ है, और पार्टी लाइनों से ऊपर हर कोई इसे समान रखना चाहता है। हर संस्था की गरिमा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा करने और परंपराओं को टूटने नहीं देने की अपील करता हूं। बता दें कि इससे पहले विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी।  

यहां पढ़ें पूरी खबर: लोकसभा में राजनाथ की अपील से टूटा गतिरोध, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:24 PM, 08-Feb-2021

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

कल सुबह तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही।
 
 
11:55 AM, 08-Feb-2021

एलएसी की स्थिति पर भारत का रुख स्पष्ट है

  • ये देश हर सिख पर गर्व करता है। उन्होंने देश के लिए क्या कुछ नहीं किया। उनका जितना हम आदर करें, वो कम होगा। जो लोग उनको गुमराह करने की कोशिश करते हैं, उससे देश का कभी भला नहीं होगा
  • एलएसी की स्थिति पर भारत का रुख स्पष्ट है और पूरे देश ने इसे देखा है। हमने सीमा सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा है और हम इस मुद्दे पर दृढ़-संकल्प हैं।
  • कोरोना के कारण आप लोग फंसे रहते होंगे, लेकिन आपने सारा गुस्सा मेरे ऊपर निकाल दिया तो आपका मन भी हल्का हुआ। मैं आपके काम आया, ये मैं अपना सौभाग्य मानूंगा। ये आनंद आप लगातार लेते रहिए और मोदी है तो मौका लीजिए।
  • हमें एफडीआई के नए संस्करण से भारत को बचाना चाहिए जो- विदेशी विनाशकारी विचारधारा है।
  • जबकि हमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का पहला रूप बरकरार रखना चाहिए, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, हमें एफडीआई के नए संस्करण से अपनी रक्षा करनी चाहिए।
11:51 AM, 08-Feb-2021

देश को आंदोलनजीवियों से बचाने की जरूरत है

  • पिछले कुछ सालों में एक नई जमात सामने आई है, आंदोलन जीवियों की। ये वकीलों का आंदोलन हो, छात्रों का आंदोलन हो, सब जगह पहुंच जाते हैं। ये आंदोलनजीवी परजीवी होते हैं। देश को इन आंदोलनजीवियों से बचाने की जरूरत है।
  • मैं महामारी के दौरान जबरदस्त धैर्य दिखाने के लिए महिलाओं को पर्याप्त रूप से धन्यवाद नहीं दे सकता। परेशानी के समय में उन्होंने अपने परिवार को किस तरह से संभाला।
  • आत्मानिर्भर भारत तभी संभव है जब हर कोई इसमें भाग ले। कोविड के दौरान सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि देश भर की महिलाओं को किसी बड़ी चुनौती का सामना न करना पड़े।
11:46 AM, 08-Feb-2021

इस सदन की पवित्रता समझें

  • भारत के उज्ज्वल भविष्य में ईस्टर्न इंडिया बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जिस प्रकार देशभर में स्वीकृति मिली है, वह अपने आपमें सराहनीय है।
  • भारत की युवा शक्ति पर हम जितना जोर लगाएंगे, हम जितने अवसर उनको देंगे, मै समझता हूं कि वो हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव बनेंगे।
  • गांव और शहर की खाई को अगर हमें पाटना है तो उसके लिए आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ना होगा।
  • इस सदन की पवित्रता समझे हम। जिन 80 करोड़ लोगों को सस्ते में राशन दिया जाता है वो भी लगातार रहेगा।
  • हमें एक बार देखना चाहिए कि कृषि परिवर्तन से बदलाव होता है कि नहीं। कोई कमी हो तो उसे ठीक करेंगे, कोई ढिलाई हो तो उसे कसेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मंडियां और अधिक आधुनिक बनेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed