Budget Session 2020 Live: आर्थिक समीक्षा संसद में पेश, आर्थिक वृद्धि दर 6-6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
{"_id":"5e33b0ce8ebc3e4ae765bff0","slug":"budget-session-live-updates-govt-to-table-economic-survey-in-loksabha-rajyasabha-opposition-caa-nrc","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session 2020 Live: आर्थिक समीक्षा संसद में पेश, आर्थिक वृद्धि दर 6-6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 31 Jan 2020 01:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:21 PM IST
खास बातें
संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने अभिभाषण में उन्होंने आतंकवाद, राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, नागरिकता कानून, अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने सहित कई मुद्दों पर बात की। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है। बजट सत्र से जुड़े हर अपडेट को यहां पढ़ें-
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:20 PM, 31-Jan-2020
कल 11 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।01:05 PM, 31-Jan-2020
वित्त मंत्री ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2020-21 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर दी है। जिसमें विकास सदर 6-6.50 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
12:38 PM, 31-Jan-2020
सीएए पर वातावरण को प्रदूषित न करें वाला बैनर लगी साइकिल में संसद पहुंचे विजय गोयल
संसद में 'सीएए पर वातावरण को प्रदूषित न करें' का बैनर लगी साइकल लेकर पहुंचे भाजपा नेता विजय गोयल। उन्होंने कहा, 'जो कानून सीएए संसद में बकायदा विपक्षी दलों से चर्चा करके पारित हुआ है उसके ऊपर एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए सड़क के ऊपर पॉलिटिक्स की जा रही है वो गलत है।'Delhi: BJP leader Vijay Goel arrives in Parliament on bicycle with banner 'Don't pollute the environment on CAA'. #BudgetSession pic.twitter.com/aghmi4Uqu6
— ANI (@ANI) January 31, 2020
12:15 PM, 31-Jan-2020
किसी विचारधारा के नेता या समर्थक होने से पहले हम देश के नागरिक हैं
हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि किसी भी विचारधारा के नेता या समर्थक होने से पहले हम देश के नागरिक हैं। हमारे देश की प्रतिष्ठा हमारी दलीय प्रतिबद्धताओं से कहीं बढ़कर है। मेरा यह विश्वास है कि आने वाले समय में भी हम सब मिलकर अपने देश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेते हुए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, हर संभव प्रयास करेंगे और अपने प्रयासों में सफल भी होंगे।12:07 PM, 31-Jan-2020
सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षाबलों को दी छूट
सरकार द्वारा अंतरिक्ष में भी सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। A-Sat के सफल परीक्षण से भारत अंतरिक्ष में विशेष मारक क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। मेरी सरकार ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी हुई है। पड़ोसी पहले की नीति हमारी प्राथमिकता है। अपने पड़ोसियों के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। यही कारण है कि अनेक देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान भारत को दिया है। आसियान और अफ्रीकी देशों के साथ अपने सहयोग को हम नए स्तर पर ले जा रहे हैं।12:05 PM, 31-Jan-2020
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता
2014 में भारत में मोबाइल बनाने वाली सिर्फ 2 कंपनियां थीं। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। सरकार द्वारा ऑटोमोबाइल और रेलवे में भी मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस के रूप में पूरी तरह से भारत में बन रही आधुनिक रेलगाड़ियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मैं प्रत्येक भारतीय से आग्रह करूंगा कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्थानीय स्तर पर बनी वस्तुओं का उपयोग करने पर आप अपने क्षेत्र के लघु उद्यमियों की बहुत बड़ी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 31-Jan-2020
हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 450 बिलियन डॉलर से ऊपर है
दुनियाभर से आने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 450 बिलियन डॉलर से भी ऊपर के ऐतिहासिक स्तर पर है। इंसॉल्वेंसी और बैंकरपट्सी कोड की वजह से बैंकों और अन्य संस्थानों के करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए वापस भी आए हैं। कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती और लेबर कोड से जुड़े कानून के बनने से भारत में कारोबार और आसान होगा।11:59 AM, 31-Jan-2020
इस बार बने हैं 80 नए नेशनल रिकॉर्ड्स
कुछ दिन पहले ही खेलो इंडिया अभियान का तीसरा चरण सफलतापूर्वक गुवाहाटी में संपन्न हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस बार इसमें 80 नए नेशनल रिकॉर्ड्स बने हैं जिसमें से 56 महिला खिलाड़ियों ने बनाए हैं। 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' के मूल सिद्धांत पर चलते हुए सरकार द्वारा अनेक रिफॉर्म किए गए हैं। हाल ही में 58 और कानूनों को समाप्त करने के बाद अब सरकार द्वारा समाप्त किए गए कानूनों की संख्या लगभग 1500 तक पहुंच गई है।11:57 AM, 31-Jan-2020
उच्च शिक्षा में छात्रों के मुकाबले ज्यादा संख्या में छात्राओं ने लिया दाखिला
आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत में है। स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत देश में 27 हजार नए स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है। मुद्रा योजना के तहत देश में 5 करोड़ 54 लाख से ज्यादा नए उद्यमियों ने ऋण लिया है। इस योजना के तहत अब तक 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण दिया जा चुका है। मुझे आप सबको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि देश के इतिहास में पहली बार उच्च शिक्षा में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले ज्यादा संख्या में दाखिला लिया है।11:52 AM, 31-Jan-2020