{"_id":"60470df768be4160921665f8","slug":"budget-session-live-parliament-live-updates-lok-sabha-rajya-sabha-lok-sabha-opposition-mps-raise-slogans-against-the-government-over-rising-fuel-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget session live : गुरुवार और शुक्रवार को नहीं होगी राज्यसभा की बैठक, दोनों सदनों की आज की कार्यवाही स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget session live : गुरुवार और शुक्रवार को नहीं होगी राज्यसभा की बैठक, दोनों सदनों की आज की कार्यवाही स्थगित
Tue, 09 Mar 2021 05:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha
- फोटो : ANI
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्ष ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर जमकर हंगामा किया। लगातार दो बार विपक्ष के हंगामें के चलते लोकसभा और राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने संसद सदस्यों से कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने की अपील की। लोकसभा में विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इससे पहले, मंगलवार सुबह संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष के हंगामें के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब पुनः कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों सदनों की आज की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
गुरुवार और शुक्रवार को नहीं होगी राज्यसभा की बैठक
उपसभापति ने दो बजे की कार्यवाही के दौरान कहा कि 11 और 12 मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी। इससे पहले सुबह बैठक शुरू होने पर उपसभापति ने सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा था कि समिति ने 12 मार्च की निर्धारित बैठक को रद्द करने की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण सदन में अवकाश है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह और शाम की पाली में चल रही थी। आज से दोनों सदनों की कार्यवाही कोरोना काल से पहले के नियमित समय पर शुरू हो गई है।
इससे पहले, मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में कहा, ''मैं आहत हूं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 2 फरवरी को सदन में मत्स्य विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा था। बावजूद उन्होंने पुडुचेरी और कोच्चि में कहा कि देश में मत्स्य विभाग नहीं है। जब हम सत्ता में आएंगे, तो एक अलग मंत्रालय बनाएंगे। तो फिर यह सवाल कौन पूछा रहा था? मुझे नहीं पता कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है।''
I'm hurt. Rahul Gandhi had asked a question on 2nd Feb. But in Puducherry & Kochi, he said that there's no Fisheries Dept, I don't know if his memory failed him. I'll form a separate ministry when we come to power, he said. Whose question was this?: Minister for Fisheries in LS pic.twitter.com/IbXIhdFb5h
— ANI (@ANI) March 9, 2021