{"_id":"5c5774a0bdec22737b7b7ea0","slug":"budget-session-congress-released-whip-for-lok-sabha-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में आज फिर घमासान के आसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में आज फिर घमासान के आसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
Mon, 04 Feb 2019 04:39 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों के लिए भी जारी कर सकती है।
विज्ञापन
एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की थी।
विज्ञापन