फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Session all party meeting updates prahlad joshi NDA Congress BJP politics

Budget Session: सर्वदलीय बैठक में निलंबित सांसदों का मुद्दा उठा, रद्द करने पर सरकार ने कही ये बात

Tue, 30 Jan 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jan 2024 02:37 PM IST
सार

सर्वदलीय बैठक के बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमने 150 सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी उठाया, लेकिन सरकार ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
Budget Session all party meeting updates prahlad joshi NDA Congress BJP politics
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद में बजट सत्र से पहले सभी पार्टियों के नेताओं के साथ आज सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक के लिए केंद्र की तरफ से सभी पार्टियों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक संसद के पुस्तकालय में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


बैठक शुरू होने से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर रे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मिले। उनके अलावा एमडीएमके सांसद वाइको इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बजट सत्र एक फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा और इस सत्र का समापन नौ फरवरी को होगा।
विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस बैठक में 30 पार्टियों के 45 नेताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 'यह बैठक एक बेहतर महौल में संपन्न हुई है। यह एक छोटा और 17वें लोकसभा का आखिरी सत्र था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उठाया गया सांसदों के निलंबन का मुद्दा
 
सर्वदलीय बैठक के बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'हम अपनी मांग रखने के लिए इच्छुक है। हमने 150 सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी उठाया, लेकिन सरकार का रवैया किसी भी सवाल का जवाब देने का नहीं है।'

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से इंडिया गठबंधन को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन अब ब्रेन डेड हो चुका है। सांसदों के निलंबन पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, सभी निलंबन रद्द कर दिए जाएंगे। मैंने लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के सभापति से बात की है। मैंने सरकार की तरफ से उनसे अनुरोध भी किया है। यह स्पीकर और सभापति का अधिकार क्षेत्र है। इसलिए हमने उन दोनों से अनुरोध किया है कि वे सभी निलंबित सांसदों का निलंबन रद्द करें और उन्हें सदन में आने की अनुमति दें। दोनों ही इस बात से सहमत है।'

बजट सत्र से पहले सभी नेताओं के साथ बैठक
प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार यानी की एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

बता दें कि सरकार की तरफ से इस बैठक में सत्र का एजेंडा विपक्ष के साथ साझा किया जाता है। इसके अलावा सदन में सुचारु कामकाज के लिए विपक्ष से सहयोग का अनुरोध किया जाता है।


सीआईआई ने की अलग से निवेश मंत्रालय बनाने की सिफारिश
अंतरिम बजट आम तौर पर लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनने तक बीच की अवधि की वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखता है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं और सिफारिशें देते हुए कहा है कि सरकार को विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने और विनिवेश के लिए 3 साल का कार्यक्रम निर्धारित करना चाहिए। इसके अलावा पेट्रोलियम, बिजली और रियल एस्टेट को भी जीएसटी में शामिल करते हुए तीन दर संरचना का लक्ष्य पूरा करना चाहिए। साथ ही सरकार से पूंजीगत व्यय को 20 फीसदी बढ़ाकर 12 लाख करोड़ करने और अलग से निवेश मंत्रालय की स्थापना करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed