फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget session all parties in Rajya Sabha get appropriate opportunities to raise the subject

बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा में सभी दलों को विषय उठाने के उचित अवसर मिले: विश्लेषण

Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
budget session all parties in Rajya Sabha get appropriate opportunities to raise the subject
संसद - फोटो : PTI

संसद के बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा में विभिन्न दलों को सहभागिता के लिए उचित अवसर मिला। राज्यसभा सचिवालय ने अपनी तरह का यह पहला विश्लेषण किया है जिसमें सामने आया कि सदन में 34 प्रतिशत सदस्य संख्या वाली भाजपा को सदन में कुल 33 प्रतिशत सहभागिता का अवसर मिला। वहीं कांग्रेस को सदन में विषय उठाने के लिए 24 प्रतिशत अवसर मिले जिसके सदस्यों की संख्या 19 फीसद है।

विज्ञापन


सभापति एम वेंकैया नायडू ने यह जानने की इच्छा प्रकट की थी कि राजनीतिक दलों को राज्यसभा में उचित अवसर मिल रहे हैं या नहीं, इसके बाद यह विश्लेषण किया गया। इसके परिणाम से पता चला कि विभिन्न दलों को निष्पक्ष और समान अवसर मिले। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों को अपेक्षाकृत अधिक अवसर ही मिले।
विज्ञापन


सदन में विषय उठाने के कुल 1460 अवसरों में से सत्तारूढ़ भाजपा को 480 अवसर मिले जिसके सदस्यों की संख्या 239 सदस्यों के इस सदन में 82 यानी 34 प्रतिशत है। कांग्रेस के उच्च सदन में 46 सदस्य हैं और सदन की 19 प्रतिशत हिस्सेदारी यह पार्टी करती है। उसे 345 अवसर यानी करीब 24 प्रतिशत कामकाज में हिस्सेदारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे कहता है कि पांच या इससे अधिक सदस्यों वाले सदन में मान्यताप्राप्त दस पार्टियों की कुल सदस्य संख्या 190 यानी 80 प्रतिशत है और उन्हें कुल करीब 81 प्रतिशत कामकाज का अवसर मिला। इनके अतिरिक्त बाकी 20 फीसदी क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय सदस्यों को विषय उठाने के 19 प्रतिशत अवसर मिले।


विपक्षी और गैर-राजग दलों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस को अपेक्षाकृत अधिक अवसर मिले, वहीं बीजेडी, डीएमके, तेलंगाना राष्ट्र समिति और माकपा को उनकी सदस्य संख्या के संगत अवसर मिले। केवल समाजवादी पार्टी को थोड़े कम अवसर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed