फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget session 2023 brs aap boycott president address parliament joint sitting oppose pm modi

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे ये विपक्षी दल, जानें क्या वजह बताई

Tue, 31 Jan 2023 09:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Jan 2023 09:14 AM IST
सार

बीआरएस के मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव केंद्र की राजनीति में खासे सक्रिय हैं और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर उनकी नजर है। 

विज्ञापन
budget session 2023 brs aap boycott president address parliament joint sitting oppose pm modi
सेंट्रल हॉल में होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने जा रही है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त  बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। अब खबर आई है के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी। केंद्र सरकार के विरोध में दोनों पार्टियों ने राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। भारत राष्ट्र समिति के नेता के केशवा राव, जो कि राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं, का कहना है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार प्रशासन के सभी मोर्चों पर विफल रही है। इसी के विरोध में उनकी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी उनके साथ राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीआरएस के मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव केंद्र की राजनीति में खासे सक्रिय हैं और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर उनकी नजर है। यही वजह है कि बीजेपी से मुकाबले के लिए विपक्षी पार्टियों के साथ गठबंधन की कोशिशों में लगे हैं। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनकी कुर्सी का सम्मान करते हुए, हम संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करते हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं और प्रशासन के मोर्चे पर भी सरकार विफल रही है। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुई फ्लाइट में देरी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य कांग्रेस सांसद भी राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed