फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget 2020: Budget at a glance, Know full union budget in 5 minutes

Budget 2020: पांच मिनट में जानें, आम बजट में क्या है खास

Sat, 01 Feb 2020 09:44 PM IST
अमित कुमार बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
budget 2020: Budget at a glance, Know full union budget in 5 minutes
Budget 2020 - फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश करते हुए आजाद भारत का सबसे लंबा भाषण पढ़ा। करीब ढाई घंटे लंबे चले इस भाषण में उन्होंने मध्यम वर्ग से लेकर किसानों और कारोबारियों तक का जिक्र किया। बीच-बीच में कई कविताएं भी उन्होंने पेश की। मगर इस बजट में आखिर खास बातें क्या रहीं और किस सेक्टर को क्या मिला, आइए फटाफट हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन


बजट 2020: कन्फ्यूज न हों, इस बार पुराने स्लैब से ही भरना होगा टैक्स
विज्ञापन
  • पहली बार इनकम टैक्स स्लैब के दो विकल्प दिए गए हैं। 
  • 5 से 7.5 लाख तक आमदनी वालों को 10% टैक्स, 7.5 लाख से 10 लाख आय तक 15 फीसदी टैक्स, 10 से 12.5 लाख आय पर 20 फीसदी टैक्स देना होगा। 
  • 12.5 से 15 लाख तक कमाई पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा। 15 लाख से ज्यादा कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा। 
  • नए स्लैब में 15 लाख तक की आमदनी पर टैक्स कम लगेगा, लेकिन इसके लिए करीब 70 छूटों को छोड़ना होगा। 
  • दोनों ही विकल्पों में पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त किया गया है। 
  • किसान रेल का गठन किया जाएगा। इस योजना के तहत एक्सप्रेस व मालगाड़ियों में रेफ्रिजरेटर कोच लगेंगे ताकि दूध, मांस, मछली जैसी चीजों को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था हो सके। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, इसलिए संकटमोचक पर छाए संकट के बादल
  • दिल्ली समेत देशभर के शहरों में प्रदूषण से लड़ने के लिए 4400 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।
  • टीबी हारेगा देश जीतेगा : 2025 तक टीबी को खत्म करने की प्रतिबद्धता
  • नीली अर्थव्यवस्था : 2024-25 तक मत्स्य निर्यात को एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य। 
  • तेजस एक्सप्रेस जैसी 150 निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा। 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।
Budget 2020: सरकार का संदेश: आज की सोचो या बचत कर लो, समझें नए-पुराने टैक्स का गणित

किस सेक्टर में क्या खास 

शिक्षा

  • सत्र 2020-21 में शिक्षा के क्षेत्र में करीब 99,300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इस बजट में देश में दो नए विश्वविद्यालयों का प्रस्ताव किया गया है। ये होंगे - राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय (National Police University) और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय (National Forensic Science University)।

 

भारतीय रेलवे

  • तेजस एक्सप्रेस जैसी 150 निजी ट्रेनों को नए रूटों पर चलाया जाएगा। 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है। रेलवे की खाली जमीन पर सौर उर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी। 27000 किमी के ट्रेक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। 

 

कृषि

  • 11 करोड़ किसान फसल बीमा योजना। पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि लोन का लक्ष्य। महिलाओं के धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। 2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव। 

 

रक्षा 

  • रक्षा बजट 3.18 लाख करोड़ से बढ़कर 3.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगर रक्षा क्षेत्र में दी जानेवाली पेंशन को जोड़ लें तो यह 4.7 लाख करोड़ हो गया है।

 

सड़क परिवहन 

  • 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव। राजमार्गों के तेजी से विकास पर ध्यान दिया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और दो अन्य पैकेज 2023 तक पूरे हो जाएगे। चेन्नई-बंगलूरू एक्सप्रेस-वे की शुरूआत होगी। 

 

हवाई यातायात

  • उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 नए वायुपत्तन कानिर्माण किया जाएगा। इसी अवधि के दौरान हवाई जहाजों की संख्या वर्तमान के 600 से 1200 हो जाने की उम्मीद है। 

 

सूचना एवं प्रौद्योगिकी सेक्टर

  • डाटा सेंटर पार्क बनाए जाएंगे, जिससे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। भारत नेट योजना के तहत गांवों में ब्रॉडबैंड पहुंचाने के लिए अगले वित्त वर्ष में 60 अरब रुपये की राशि का एलान।

 

सिंचाई-सीवेज

  • सूखा प्रभावित जिलों में खेती के लिए योजना। वाटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। 2024 तक सभी घरों में पाइप के जरिए पानी पहुंचाने की योजना के लिए 36 खरब रुपये का प्रावधान।

 

प्रदूषण

  • सरकार ने प्रदूषण के रोकथाम के लिए 4400 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की है। इसके तहत स्मॉग टॉवर, स्मॉग गन, पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। 

 

नीली अर्थव्यवस्था

  • 2024-25 तक मत्स्य निर्यात को एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना। 2022-23 तक देश में 200 लाख टन मत्स्य उत्पाद का लक्ष्य रखा गया है। 3,477 मित्रों और 500 मत्स्य पालन कृषक संगठनों द्वारा युवाओं को मत्स्य पालन क्षेत्र से जोड़ना। 

 

विद्युत

  • सरकार ने बजट में स्मार्ट मीटर को बढ़ावा दिया है। बिजली वितरण कंपनियों में सुधार के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। 

 

जन औषधि केंद्र योजना

  • जन औषधि केंद्र योजना के तहत वर्ष 2024 तक सभी जिलों में 2000 दवाओं और 300 शल्य चिकित्सा की पेशकश की जाएगी। 

 

'टीबी हारेगा देश जीतेगा'

  • टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान शुरू किया गया वर्ष 2025 तक तपेदिक को समाप्त करने की प्रतिबद्धता। 

 

अन्य घोषणाएं

  • स्वच्छ भारत के लिए भारत के लिए 123 अरब रुपये का प्रावधान।
  • नेशनल गैस ग्रिड के तहत गैस पाइप लाइन को 16200 किमी से बढ़ाकर 27000 किमी किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed