फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2018 has done nothing for people of India says P Chidambaram

चिदंबरम ने बजट पर फिर उठाए सवाल, कहा- देशवासियों की आशाएं हुई पूरी तरफ फेल 

Sat, 10 Feb 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Budget 2018 has done nothing for people of India says P Chidambaram
P Chidambaram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार के बजट पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। चेन्नई में चिदंबरन ने कहा कि 'हमें इस बजट पर पूछना चाहिए कि क्या इससे किसी को फायदा होगा भी या नहीं।

विज्ञापन


यह बजट राजकोषीय समेकन की परीक्षा में विफल है। यही नहीं कल्याण को बढ़ावा देने, कृषि संकट से मुक्त होने और रोजगार को बढ़ावा देने में भी यह बजट फेल है। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो यह भारतवासियों की आशाओं पर पूरी तरफ से फेल है।
विज्ञापन


इससे पहले ने बीते चिदंबरम ने गुरुवार को राज्यसभा में बजट पर कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने बजट पर 12 सवालों के जरिए केंद्र को घेरने की कोशिश की है। इस बजट से राजकोषीय घाटा पर प्रभाव पड़ा है। सरकार ने बजट में मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं दी।  एनडीए सरकार को मेहनतकश मिडल क्लास पर ज्यादा टैक्स लगाने की बजाय अमीर घरानों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'मौजूदा सरकार को भविष्य में  आंकड़ों से छेड़छाड़ कर तथ्यों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने वाली सरकार कहा जाएगा। सरकार जीडीपी बढ़ने का दावा पेश करती है लेकिन दूसरी तरफ देश में रोजगार हर दिन घट रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed