फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2018: Finance Minister Arun Jaitley today Shedule

बजट 2018: राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे वित्त मंत्री जेटली, शुक्ला बोले- यह एक अच्छा बजट होगा

Thu, 01 Feb 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Budget 2018: Finance Minister Arun Jaitley today Shedule
अरुण जेटली - फोटो : ANI

अरुण जेटली बतौर वित्त मंत्री चौथी बार आम बजट पेश करेंगे। उनके भाषण पर देश की ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें रहेंगी। कुछ ही देर में बजट की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि वित्त मंत्री का पूरे दिन का शेड्यूल क्या कुछ रहेगा।   

विज्ञापन



जेटली वित्त मंत्रालय पहुंच जाएंगे, वहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे और फिर वहां से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बजट की कॉपी पर हस्ताक्षर लेने के बाद वहां से संसद के लिए निकल जाएंगे।  
विज्ञापन


वहीं वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह एक अच्छा बजट होगा, यह आम लोगों के फायदे के लिए होगा।

जब तक वित्त मंत्री संसद पहुंचेंगे तब तक बजट की कॉपियां संसद में पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद अरुण जेटली अपनी टीम के साथ संसद में 10 बजे दाखिल होंगे। बजट पेश करने से पहले कैबिनेट मीटिंग होगी। कैबिनेट बजट पर अपनी मंजूरी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे से शुरू होगा भाषण
कैबिनेट से मंजूरी लेने के बाद ठीक 11 बजे से अरुण जेटली का भाषण शुरू होगा। दोपहर 1 बजे तक बजट का भाषण समाप्त हो जाने की संभावना है। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री शाम बजे तक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। जहां वो बजट से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed