फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget 2018-19 income tax slab: Middle man in Trouble, No change in tax slab

बजट 2018: मिडिल क्लास पर मार, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Thu, 01 Feb 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
budget 2018-19 income tax slab: Middle man in Trouble, No change in tax slab

साल 2018 के बजट में शिक्षा, स्वास्थय, स्वच्छता समेत हर क्षेत्र का खासा ध्यान रखा गया, लेकिन बजट पर उम्मीदें बांध कर रखने वाले मिडिल क्लास को इससे कोई राहत नहीं मिली है। मिडिल क्लास पर बड़ी मार कई चीजों से महंगे हो जाने की वजह से पड़ी है। सरकार ने कस्टम ड्यूटी महंगी कर दी है, साथ ही शिक्षा और स्वास्थय पर भी सेस बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


दूसरी इनकम टैक्स की स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब कस्टम ड्यूटी के महंगे हो जाने की वजह से टीवी और मोबाइल महंगे हो गए हैं। वहीं सेस 1 फीसदी बढ़ गया है, जिसके मुताबिक अब सेस 3 से 4 फीसदी देना पड़ेगा।
विज्ञापन


लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी देना होगा और शेयर खरीदने और बेचने पर यह टैक्स लगेगा।  हालांकि, नौकरी पेशा वालों के लिए सरकार की ओर से बदलाव किया गया है। आमदनी में से 40 हजार रुपये घटाकर टैक्स लगेगा, यानि जितनी आमदनी है उसमें 40 हजार घटाकर टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्टैडर्ड डिडक्शन के तहत सैलरी से घटकर टैक्स लगेगा और इसकी शुरुआत फिर से की जा चुकी है। डिपॉजिट पर मिलने वाली छूट 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुई। सीनियर सिटीजन को राहत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed