फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP Supremo Mayawati started her first twitter account

बसपा सुप्रीमो की सोशल मीडिया में दस्तक, अब ट्वीट के जरिए संवाद करेंगी मायावती

Thu, 07 Feb 2019 05:30 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 07 Feb 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
BSP Supremo Mayawati started her first twitter account
मायावती (फाइल फोटो)

बदलते दौर में हाईटेक हो रहे राजनेताओं की कतार में बसपा प्रमुख मायावती का भी नाम जुड़ गया है। बसपा प्रमुख ने अभी तक सोशल मीडिया से बनाए रखी दूरी को खत्म करते हुए ट्विटर पर अपनी आमद दर्ज करा दी है। अब वह ट्वीट के जरिए ही अपने समर्थकों के साथ संवाद करेंगी और मतदाताओं तक अपनी पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंगी। 

विज्ञापन




बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ही ट्वीट कर मायावती का इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर स्वागत किया था। तेजस्वी ने लिखा 13 जनवरी को लखनऊ मुलाकात के दौरान उन्होंने मायावती से ट्विटर पर आने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद बुधवार को बसपा ने अपनी सुप्रीमो के ट्विटर हैंडल को ट्विटर की तरफ से वेरीफाई कर नीला साइन दिए जाने के साथ ही इस बात का औपचारिक ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन


इस ऐलान के बाद अब तक मायावती के ट्विटर हैंडल पर करीब 44 हजार लोग उनके फॉलोअर बन चुके हैं। हालांकि उनके ट्विटर अकाउंट से महज ट्विटर सपोर्ट को ही फॉलो किया जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हो गया था, लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा के लिए वेरीफाइड साइन मिलने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सपा की सक्रियता ने किया प्रेरित

बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मायावती अभी तक केवल एजेंसी के माध्यम से ही अपना पक्ष रखती हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में उसकी गठबंधन सहयोगी सपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेहद आगे है। सपा का यूटूयूब चैनल के साथ ही अपना अधिकृत फेसबुक पेज और ऑन लाइन सिस्टम है। 


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्विटर पर लगभग 89 लाख फॉलोअर्स हैं। इसी से प्रेरित होकर अब बसपा ने भी अपनी बात तेजी से कहने और युवाओं को लुभाने के लिहाज से ट्विटर पर मौजूदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed