फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP says The option of synergy with Congress is still open

बसपा ने माना कांग्रेस से तालमेल का विकल्प अब भी खुला, ढीले रवैये से मायावती नाराज

Sat, 22 Sep 2018 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
BSP says The option of synergy with Congress is still open
मायावती - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ में अजित जोगी से गठजोड़ के बावजूद बसपा का मानना है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के साथ उसके तालमेल के विकल्प अब भी खुले हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी हमने सिर्फ छत्तीसगढ़ पर फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में केवल 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अब यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी फैसले लेती है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी विधानसभा के चुनाव हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव तक हालात क्या होंगे, कहना कठिन है। सबको बड़ा दिल करके सोचना होगा तभी बात बनेगी। कर्नाटक चुनाव में मायावती और सोनिया गांधी की गले मिलने की तस्वीरों से दोनों दलों के करीब आने का आभास हुआ था, लेकिन कांग्रेस के लगातार ढीले रवैये से मायावती नाराज हैं। मध्य प्रदेश में 47 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 35 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर हैं। इस हिसाब से प्रदेश प्रभारी सुखदेव राजभर ने पहली सूची में 22 नामों की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed