{"_id":"624bfc2008500b7f752ef276","slug":"bsp-mp-danish-ali-raised-the-board-exam-question-paper-leaked-matter-in-lok-sabha-demanding-strict-action-against-the-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक: लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने उठाया मामला, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक: लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने उठाया मामला, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Tue, 05 Apr 2022 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:51 PM IST
सार
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जिस पत्रकार ने प्रश्नपत्रों को लीक कराने का मामला सरकार के सामने लाया, उसे ही इस मामले में आरोपी बनाकर उस पर कार्रवाई कर दी गई। उन पत्रकारों को ही जेल भेज दिया गया, जबकि जो असली नकल माफिया है, उसके ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही है...
विज्ञापन
बसपा सांसद दानिश अली
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में हाल ही में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला संसद तक पहुंच गया है। विपक्षी सांसदों ने इसे देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। दावा है कि पिछले पांच सालों के दौरान उत्तर प्रदेश में कम से कम 18 मामलों में पेपर्स लीक कराए हो चुके हैं।
विज्ञापन
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि देश में प्रश्नपत्र माफिया छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन इन पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि जो लोग इस तरह के मामले सामने ला रहे हैं, वे लोग ही पुलिस और प्रशासन के निशाने पर हैं। यदि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी तो इससे भविष्य में भी कोई इस तरह के मामलों का खुलासा करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
दानिश अली ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जिस पत्रकार ने प्रश्नपत्रों को लीक कराने का मामला सरकार के सामने लाया, उसे ही इस मामले में आरोपी बनाकर उस पर कार्रवाई कर दी गई। उन पत्रकारों को ही जेल भेज दिया गया, जबकि जो असली नकल माफिया है, उसके ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इन माफियाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन