{"_id":"5dc491808ebc3e5b322d7a61","slug":"bsnl-received-22-thousand-applications-for-vrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल को वीआरएस के लिए मिले 22 हजार आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएनएल को वीआरएस के लिए मिले 22 हजार आवेदन
Fri, 08 Nov 2019 03:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 Nov 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
BSNL
- फोटो : amar ujala
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) को अच्छी सफलता मिल रही है। इस योजना के पेश होने के दो दिन के भीतर ही कंपनी को वीआरएस के लिए 22 हजार कर्मचारियों की तरफ से आवेदन मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बीएसएनएल के कर्मचारियों की कुल संख्या 1.50 लाख है, जिनमें से एक लाख कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना को पांच नवंबर को पेश किया गया था, जो तीन दिसंबर तक खुली रहेगी। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक 22 हजार से ज्यादा कर्मचारी आवेदन कर चुके हैं, जबकि आंतरिक लक्ष्य 77 हजार का है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वालों में 13 हजार कर्मचारी ग्रुप सी श्रेणी के हैं। बीएसएनएल इस योजना से लगभग 7,000 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद कर रही है। बीएसएनएल की वीआरएस योजना के मुतबिक, ऐसे सभी नियमित और स्थायी कर्मचारी वीआरएस के पात्र हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन