{"_id":"5da51de28ebc3e013149a0fe","slug":"bsnl-and-mtnl-employees-facing-salary-crisis-warned-for-hunger-strike-and-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से परेशान बीएसएनएल-एमटीएनएल कर्मियों ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेतन न मिलने से परेशान बीएसएनएल-एमटीएनएल कर्मियों ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा
Tue, 15 Oct 2019 06:46 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मौसम में वेतन न मिलने से परेशान बीएसएनएल और एमटीएनएल के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक ओर तनख्वाह न मिलने से तो दूसरी ओर कर्ज से दबे सर्वजनिक क्षेत्र के इन दोनों उपक्रमों को बंद करने की आशंका के चलते कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन
एमटीएनएल कर्मियों ने 16 अक्तूबर यानी बुधवार को इंडिया गेट से प्रधानमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालने का नोटिस दिया है। वहीं, बीएसएनएल कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर 18 अक्तूबर यानी शुक्रवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
बता दें कि 22 हजार एमटीएनएल कर्मियों को पिछले दो महीने (अगस्त और सितंबर) से वेतन नहीं मिला है। वहीं, बीएसएनएल कर्मियों को पिछले महीने वेतन नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन