Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Surveillance improves Pakistan and Bangladesh borders with hovercrafts

बीएसएफ: पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर की कड़ी निगरानी, सुंदरवन जैसे इलाकों में दुश्मनों से निपटेगा होवरक्राफ्ट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमा पर कुछ इलाके दलदली और गहरे पानी वाले हैं। ऐसे इलाकों में निगरानी करना बड़ी चुनौती रहा है। हालांकि अब होवरक्राफ्ट की मदद से इन दुर्गम इलाकों में भी निगरानी बेहतर होगी और दुश्मन की हर नापाक कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। 

विज्ञापन
BSF Surveillance improves Pakistan and Bangladesh borders with hovercrafts
होवरक्राफ्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान-बांग्लादेश से लगते बॉर्डर का ऐसा इलाका, जहां पर दलदल है, गहरा पानी है, ज्वार-भाटे की स्थिति या फिर रेत है, अब वहां घुसपैठ और तस्करी पर 'होवरक्राफ्ट' के जरिए प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकेगी। खासतौर पर पड़ोसी मुल्कों के बॉर्डर से लगते 'सर क्रीक' और 'सुंदरवन' के इलाके में हाई-स्पीड पेट्रोलिंग करने, सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने व इंटेलिजेंस इनपुट जुटाने में 'होवरक्राफ्ट', सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के लिए मददगार साबित होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के लिए 'होवरक्राफ्ट' खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बाबत तकनीकी विंग की मंजूरी मिलने के बाद उक्त क्षेत्रों में जल्द ही होवरक्राफ्ट का ट्रायल प्रारंभ हो सकता है। 
विज्ञापन


दुर्गम इलाकों में हाई स्पीड से चलने में सक्षम
बीएसएफ को दलदल, गहरा पानी और कठिन समुद्री क्षेत्रों में गश्त करनी पड़ती है। कच्छ का रण (सर क्रीक) और पश्चिम बंगाल के सुंदरवन जैसे दुर्गम इलाकों में नाव या दूसरे वाहन नहीं चल सकते। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाने के लिए बीएसएफ को 'होवरक्राफ्ट' देने की योजना पर काम शुरू हुआ है। 'होवरक्राफ्ट' गहरे पानी के अलावा दलदल, रेत और जमीन पर भी तेज गति से चल सकता है। दिन हो रात, ज्वार-भाटे की स्थिति या फिर बरसात, चाहे कैसा भी मौसम हो, 'होवरक्राफ्ट' दुर्गम इलाकों में हाई स्पीड से चलने में सक्षम है। इसकी मदद से पाकिस्तानी आईएसआई की नापाक चालों और तस्करी पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन


'होवरक्राफ्ट' की खासियत
यह हाई एयर प्रेशर के द्वारा जमीन की सतर से कुछ इंच ऊपर उठ जाता है। इससे यह किसी भी जगह पर आसानी से तैरने की स्थिति में आ सकता है। पानी और कीचड़ में इसकी स्पीड 35 से 45 नॉट (लगभग 65 से 75 किमी/घंटा) रहती है। उथले पानी और दलदली इलाकों में तेज गति से तटीय गश्त व टोह लेने में सक्षम रहता है। इसकी मदद से दिन और रात के समय संदिग्ध गतिविधियों को रोकना और उन पर सटीक कार्रवाई करना संभव होगा। खोजबीन, गश्त और अन्य परिचालन कार्य भी 'सीमा सुरक्षा बल' के लिए आसान हो जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति में सशस्त्र कर्मियों और लॉजिस्टिक्स (सामान) को एक स्थान से दूसरे स्थान तक त्वरित गति से ले जाना संभव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होवरक्राफ्ट पर रहेंगे ऐसे तकनीकी उपकरण
  • एक यूनिवर्सल ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम।
  • मोबाइल सैटेलाइट सिस्टम वर्जन-II (टीएक्स आरएक्स)।
  • दिन/रात में विजुअल सिग्नलिंग के लिए इलेक्ट्रिक लालटेन।
  • सेमाफोर झंडों का एक सेट भी रहेगा।
  • होवरक्राफ्ट के सभी कंपार्टमेंट्स के बीच आंतरिक संचार। 
  • वीएचएफ (25 डब्लू) मैरीटाइम मोबाइल बैंड वीएचएफ ट्रांससीवर।  
  • रिमोट संचालित सर्च लाइट के अलावा पोर्टेबल हैंडहेल्ड सर्च लाइट।  
  • दो नाइट विजन सहित तीन मरीन दूरबीन। 
  • इलेक्ट्रिकल नेविगेशन लाइट और सिग्नल लाइट। 
  • इमरजेंसी पोजीशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकन/सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर।  
  • लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक हेलिंग डिवाइस। 
  • इलेक्ट्रॉनिक चार्ट और डिस्प्ले इंफॉर्मेशन सिस्टम। 
  • होवरक्राफ्ट में 5 बंदियों या कंट्रोल स्टोर के लिए जगह। 
  • हथियार और गोला-बारूद रखने के लिए दो आयुध लॉकर।  
  • डिस्पोजेबल लोड होवरक्राफ्ट का पेलोड 4.0 टन से कम नहीं हो। 

12 घंटे तक लगातार काम करने में सक्षम
  • होवरक्राफ्ट का अपेक्षित जीवनकाल कम से कम 15 वर्ष होगा।  
  • प्रति वर्ष 500 घंटे तक का उपयोग में लाया जा सकता है। 
  • होवरक्राफ्ट 50 फीसदी स्कर्ट डैमेज (नुकसान) होने पर एक सामान्य नाव की तरह काम करने में सक्षम। 
  • 15-20 फीसदी स्कर्ट डैमेज होने पर होवरक्राफ्ट के रूप में काम करने में सक्षम। 
  • होवरक्राफ्ट को उष्णकटिबंधीय परिस्थितियों में काम करने में सक्षम होना चाहिए, जहां हवा का अधिकतम तापमान 50° तक और समुद्र के पानी का तापमान 25° से 32° सेल्सियस तक हो सकता है। 
  • प्रत्येक होवरक्राफ्ट में ऑपरेटिंग क्रू के रूप में 3 अधिकारी और 16 कर्मी होंगे।
  • होवरक्राफ्ट के बेस मेंटेनेंस सेटअप के लिए 02 अधिकारी और 08 कर्मी बतौर तकनीकी एक्सपर्ट के तौर पर रहेंगे। 
  • 1000 लीटर ताजा पानी स्टोर करने की क्षमता।
  • उपलब्ध ईंधन में 12 घंटे तक लगातार काम करने में सक्षम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed