फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF sniffer dog deployed on Bangladesh border gets pregnant court of inquiry ordered

Meghalaya: बांग्लादेश सीमा पर तैनात BSF की स्निफर डॉग ने दिए बच्चे, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Sat, 31 Dec 2022 04:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 04:58 PM IST
सार

सशस्त्र बलों में तैनात डॉग आमतौर पर उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर होते हैं। उन्हें केवल बल के पशु चिकित्सा विंग की देखरेख और सलाह के तहत प्रजनन करने की अनुमति होती है।

विज्ञापन
BSF sniffer dog deployed on Bangladesh border gets pregnant court of inquiry ordered
BSF sniffer dog - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मेघालय में अपने एक स्निफर डॉग द्वारा तीन बच्चों को जन्म देने के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फीमेल स्निफर डॉग को बांग्लादेश सीमा पर एक सीमा चौकी (बीओपी) पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऐसी महत्वपूर्ण सेवा से जुड़े कुत्तों से प्रजनन या गर्भवती होने की अपेक्षा नहीं की जाती है, क्योंकि वे आमतौर पर उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर होते हैं। कुत्ते अपने संचालकों की निरंतर निगरानी और सुरक्षा में रहते हैं। उन्हें केवल बल के पशु चिकित्सा विंग की देखरेख और सलाह के तहत प्रजनन करने की अनुमति होती है।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट द्वारा समरी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (एससीओआई) का आदेश कमांडेंट 170 बटालियन, बीएसएफ, धनकगिरी, (तुरा) मेघालय ने जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश में कहा गया है कि स्टेशन मुख्यालय के अनुपालन में, बीएसएफ शिलांग, अजीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट को उन परिस्थितियों की जांच करने के लिए एक एससीओआई गठित करने के लिए कहा गया है, जिसके तहत 43 बीएन की डॉग लल्सी ने पांच दिसंबर को बीओपी बाघमारा में तीन बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed