फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF seizes 15 kg heroin in a joint operation with Rajasthan police in Barmer

नशे का कारोबार: बीएसएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में राजस्थान के बाड़मेर से जब्त की 35 करोड़ रुपये की हेरोइन

Mon, 07 Feb 2022 01:42 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान दल की संयुक्त जांच के दौरान राजस्थान के एक गांव में पुलिस ने कुछ पैकेट बरामद किए, जिनमें हेरोइन पाई गई। 

विज्ञापन
BSF seizes 15 kg heroin in a joint operation with Rajasthan police in Barmer
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर ने रविवार को राजस्थान पुलिस के विशेष दल के साथ संयुक्त अभियान में पड़ोसी राज्य राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 14 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसका मूल्य 35 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि बाड़मेर में गदरा रोड थाना क्षेत्र के पंचला गांव के पास सीमा सुरक्षा बल, विशेष अभियान समूह और बाड़मेर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जांच में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि गदरा रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच एसओजी द्वारा की जाएगी। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर राजस्थान और गुजरात के बाड़मेर जिले के साथ 826 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करता है। इसमें 85 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान दल की संयुक्त जांच के दौरान पांचला गांव में पड़ने वाली माता की तलाई में पुलिस ने कुछ पैकेट बरामद किए, जिनमें बाद में हेरोइन पाई गई। 


महाराष्ट्र एटीएस ने जब्त की पांच करोड़ की हेरोइन
महाराष्ट्र एटीएस ने एक विशेष अभियान के तहत पालघर के वसई इलाके से पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed